एक्सप्लोरर

Congress Expels Kuldeep Bishnoi: कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस ने सभी पदों से किया निष्कासित, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद बड़ा एक्शन

Rajya Sabha Cross Voting: पार्टी की तरफ से ये कार्रवाई राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर हुई है. पार्टी ने बिश्नोई को पार्टी के सभी मौजूदा पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया है.

Rajya Sabha Cross Voting: हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) ने अपने विधायक कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पार्टी की तरफ से ये कार्रवाई राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election Result 2022) में क्रॉस वोटिंग को लेकर हुई है. पार्टी ने बिश्नोई को पार्टी के सभी मौजूदा पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, सोनिया गांधी ने बिश्नोई को कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य समेत पार्टी की जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया.

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की ओर से हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष से बिश्नोई की सदस्यता खत्म करने की भी सिफारिश की जा सकती है. उधर, हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की हार के बाद बिश्नोई ने ट्वीट किया, ‘फन कुचलने का हुनर आता है मुझे, सांप के ख़ौफ़ से जंगल नहीं छोड़ा करते. सुप्रभात.’ उन्होंने एक ट्विटर यूजर के उस ट्वीट को भी री-ट्वीट किया, जिसमें कहा गया है, ‘सही वक्त पर लिया गया फैसला ही इंसान को औरों से अलग करता है.’

आलाकमान को समझनी पड़ेगी यह बात

राज्यसभा चुनाव में माकन की हार के बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह यादव (Ajay Singh Yadav) ने भी एक ट्वीट किया जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा है. मामले के तूल पकड़ने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा हुड्डा परिवार की तरफ नहीं था. यादव ने ट्वीट किया, ‘जब पार्टी बड़े नेताओं के बेटों को बिना संघर्ष किए हुए कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य बना देगी, उनको राज्यसभा में भेज देगी तो वह पार्टी की विचारधारा को भूलकर केवल अपने व्यक्तिगत स्वार्थ की राजनीति करेंगे. यह बात पार्टी आलाकमान को समझनी पड़ेगी.’ बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा, ‘कुछ लोग स्वार्थ पूर्ति की वजह से मेरे इस ट्वीट पर यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि यह मैंने दीपेंद्र हुड्डा के बारे में टिप्पणी की है. यह गलत है क्योंकि दीपेंद्र हुड्डा समर्पित कांग्रेस नेता हैं और तीन बार लोकसभा में चुनकर पहुंचे हैं और दलबदलू नहीं हैं.’

ये भी पढ़ें- Delhi News: 200 करोड़ की महाठगी का आरोपी सुकेश तिहाड़ जेल में 49 दिनों से कर रहा भूख हड़ताल, बिगड़ी तबियत

कार्तिकेय शर्मा ने दर्ज की जीत

उन्होंने कहा, ‘यह टिप्पणी मैंने उन राजनेताओं के बेटों के बारे में लिखी है जो पार्टी के उच्च पद लेने के बाद भी पार्टी को छोड़ जाते हैं, मसलन ज्योतिरादित्य सिंधिया, कुलदीप बिश्नोई और आरपीएन सिंह आदि.’ हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए BJP के कृष्ण लाल पंवार और पार्टी के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने हरियाणा से राज्यसभा की दो सीट पर जीत दर्ज की. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार देर रात दोनों की जीत की घोषणा की. चुनाव नियमों के उल्लंघन के आरोपों को लेकर मतगणना सात घंटे से अधिक देरी से शुरू हुई और देर रात दो बजे नतीजों की घोषणा की गई. निर्वाचन अधिकारी आरके नंदल ने बताया कि पंवार को 36 वोट मिले, जबकि शर्मा के खाते में प्रथम वरीयता के 23 मत गए और 6.6 वोट भाजपा से स्थानांतरित होकर आए, जिससे उनके मतों की कुल संख्या 29.6 हो गई. कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में माकन को 29 वोट हासिल हुए, लेकिन दूसरी वरीयता का कोई वोट न होने के कारण वह हार गए.

ये भी पढ़ें- Prophet Muhammad Remarks Row: प्रयागराज हिंसा का 'मास्टरमाइंड' हिरासत में, AIMIM से जुड़े लोगों के नाम पुलिस रडार पर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget