एक्सप्लोरर

Prophet Muhammad Row: टी राजा सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निलंबित किया, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

Prophet Muhammad Row: टी राजा सिंह (T Raja Singh) को बीजेपी ने पार्टी से निलंबित कर दिया है. उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी.

BJP Suspends T Raja Singh: विधायक टी राजा सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निलंबित कर दिया है. उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी. बीजेपी ने राजा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है और 10 दिन में जवाब मांगा है. नोटिस में उनसे पूछा गया है कि क्यों न आपको पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए. इससे पहले पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने राजा को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया था.

बीजेपी विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में वह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. फारुकी ने हाल ही में शहर में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी.

गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने सोमवार रात को हैदराबाद के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया. ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के कई विधायक और वृहद हैदराबाद नगर निगम के पार्षद पुलिस थानों पर पहुंचे, वहां प्रदर्शन किया और राजा सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

पुलिस ने बताया कि सिंह के खिलाफ कई पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है. दबीरपुर पुलिस थाने के निरीक्षक जी कोटेश्वर राव ने बताया कि उन्हें राजा सिंह के खिलाफ एक शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बीजेपी विधायक ने एक धर्म विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं.

राव के मुताबिक, सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों में शत्रुता को बढ़ावा देने, जानबूझकर और दुर्भावनार्पूण कृत्य करने, धर्म व धार्मिक मान्यताओं का अपमान करके किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की मंशा तथा आपराधिक धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

क्या बोले टी राजा सिंह?

गोशामहल से विधायक सिंह ने गिरफ्तारी के दौरान कहा कि उन्होंने जिस सोशल मीडिया साइट पर अपना वीडियो साझा किया था, उसने उसे हटा दिया है और वह रिहा होने के बाद इस वीडियो क्लिप का ‘दूसरा हिस्सा’ अपलोड करेंगे.

सिंह ने कहा, ‘‘उन्होंने यूट्यूब से मेरी वीडियो हटा दी. मुझे नहीं पता कि पुलिस क्या करने जा रही है. जब मैं रिहा हो जाऊंगा तो निश्चित तौर पर वीडियो का दूसरा हिस्सा अपलोड करूंगा. मैं यह धर्म के लिए कर रहा हूं. मैं धर्म के लिए मरने को भी तैयार हूं’’

Sonali Phogat Died: सोनाली फोगाट के निधन पर इन बिग बॉस स्टार्स को लगा झटका, आंसू नहीं रोक पाईं जैसमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget