एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, राज्यसभा जाने से पहले ही कर चुकी हैं इनकार

Priyanka Gandhi News: कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाली हैं. अटकलें थीं कि वो रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी. इसके पहले वो राज्यसभा जाने से भी इनकार कर चुकी हैं.

Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी. एबीपी न्यूज के सूत्रों ने बताया है कि रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच उन्होंने साफ कर दिया है कि वह कहीं से भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. न तो रायबरेली से और न ही कहीं और से. दरअसल सोनिया गांधी के रायबरेली सीट छोड़ने के बाद से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा थी. इसके पहले प्रियंका गांधी ने राज्यसभा जाने से भी इनकार कर दिया था. एबीपी न्यूज ने पहले ही यह खबर दी थी कि राहुल गांधी भी अमेठी से इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते. उनके केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने की ज्यादा संभावना है.

क्यों चल रही थी प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा?

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अब राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी. ऐसे में यह तय माना जा रहा था कि रायबरेली से गांधी परिवार की इस पुश्तैनी सीट पर कोई और ही चुनाव लड़ेगा. सियासी गलियारों में चर्चा चलने लगी थी कि रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है. हालांकि गांधी परिवार और कांग्रेस की ओर से इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की गई थी. 

2019 में यूपी से केवल एक सीट जीत सकी थी कांग्रेस

2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के हिस्से सिर्फ एक ही रायबरेली की सीट आई थी. ऐसे में अगर सोनिया गांधी यहां चुनाव नहीं लड़ रही हैं तो इस सीट को बचाने के लिए गांधी परिवार के ही किसी कद्दावर नेता को यहां से चुनाव मैदान में उतरने की अटकलें थीं.  कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी प्रियंका गांधी के लिए रायबरेली से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे. हालांकि अब जबकि प्रियंका गांधी ने इनकार कर दिया है तो यहां से कांग्रेस का कौन सा नेता चुनाव लड़ेगा, इसे लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा है.

ये भी पढ़ें:Exclusive: नरसिम्हा राव के बाद अब इस कांग्रेस नेता के बहाने गांधी परिवार पर निशाना साधेगी BJP, राहुल-प्रियंका से है खास रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget