एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी ने चली ऐसी चाल कि अब इन चार सवालों का जवाब नहीं दे पाएंगे नीतीश कुमार!

नई दिल्ली: आखिरकार काफी माथापच्ची के बाद विपक्ष ने पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बना दिया है. मीरा कुमार को उतारने के पीछे विपक्ष की कोशिश राष्ट्रपति चुनाव को दलित बनाम दलित की लड़ाई बनाने की है. कभी विपक्ष को सहेजकर एनडीए से दो-दो हाथ करने को तैयार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटी मार दी है. अब नीतीश कुमार एनडीए उम्मीदवार राम नाथ कोविंद के समर्थन में हैं. आज विपक्ष ने मीरा कुमार को उम्मीदवार बनाकर नीतीश कुमार के सामने कई बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं. बिहारी अस्मिता का सवाल 72 साल की मीरा कुमार बिहार की रहने वाली हैं. सासाराम से दो बार 2004 से 2014 तक सांसद रही हैं. विदेश सेवा की अधिकारी रह चुकी हैं. सबसे अहम बात ये कि नीतीश कुमार बिहार के उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनवाने की कोशिश करते नही बल्कि विरोध करते दिखेंगे.  बिहार की जनता के सामने खड़े होकर ये भी नही कह सकते कि भारत के पहले राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद के बाद किसी बिहारी को राष्ट्रपति बनवाने की उन्होंने पुरजोर कोशिश की. मीरा कुमार और पूरा विपक्ष बिहारी अस्मिता का सवाल उठाकर नीतीश को कठघरे में खड़ा करेगा. नीतीश के पास इसका कोई ठोस जवाब भी नहीं होगा. बिहार से दलित चेहरा मीरा कुमार कभी बड़े दलित चेहरा रहे पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की बेटी हैं.  मीरा कुमार ने देश के दो बड़े दलित नेता राम विलास पासवान और मायावती को हरा दिया था. शायद इसी हुनर को देखते हुए सोनिया गांधी ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के खिलाफ इन्हें मैदान में उतारा है. ऐसे में महादलितों की राजनीति करने वाले नीतीश कुमार के सामने मीरा कुमार का विरोध करना महंगा पड़ सकता है. महिला विरोध बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने नीतीश कुमार को अपना भारी समर्थन दिया. अब इस चुनाव की बिहार की बेटी बनाम अन्य चुनाव बनाया जा सकता है. ऐसे में नीतीश कुमार का जवाब देना मुश्किल हो जाएगा. विपक्ष के साथ विश्वासघात! नीतीश कुमार पर पूरा विपक्ष अब भरोसा करने से कतराएगा. कोविंद के समर्थन के साथ ही नीतीश ने राजनीति में इधर उधर आने जाने की गुंजाइश का रास्ता खुला रखा है. वैसे भी समय समय पर नीतीश के बीजेपी के करीब जाने की खबरें उड़ती रहती हैं. राष्ट्रपति चुनाव के बहाने कांग्रेस की कोशिश 2019 के लिए विपक्षी एकता को मजबूत करने की थी. लेकिन नीतीश की चाल से कांग्रेस की रणनीति चित हो गई है और नीतीश के बीजेपी उम्मीदवार के साथ जाने के साथ ही कांग्रेस का संयुक्त विपक्ष का भी सपना टूट गया. सियासत शुरू मीरा कुमार के नाम का एलान होने के बाद बिहार में नीतीश कुमार के गठबंधन के साथी लालू प्रसाद यादव की ओर से बड़ा बयान आया है. लालू ने कहा है कि जेडीयू को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए. पुनर्विचार ना करना जेडीयू की बड़ी भूल होगी. लालू यादव ने यह भी कहा कि इस फैसले से गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. पूरी डिटेल कॉपी यहां पढ़ें राष्ट्रपति चुनाव : अब तक 19 लोग ने दाखिल किया है नामांकन, एक का पर्चा खारिज IN DETAIL: रामनाथ कोविंद के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं! कोविंद को नहीं मिली थी प्रेसिडेंट रिट्रीट में एंट्री, अब बन सकते हैं राष्ट्रपति यूपी से राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति बन सकते हैं रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति चुनावः नॉमिनेशन जमा कराने की आखिरी तारीख 28 जून, पब्लिक हॉलीडे पर नहीं होगा नामांकन राष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी को ‘झटका’, NDA उम्मीदवार को समर्थन से उद्धव ठाकरे का ‘इनकार’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget