एक्सप्लोरर

Presidential Election Result: पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू को अच्छी-खासी बढ़त, जानिए किसको कितने मिले वोट

Presidential Election Result: एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में आगे चल रही हैं.

Presidential Election Result: एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में आगे चल रही हैं. राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि सांसदों के वोटों की गिनती हुई है. द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों ने वोट दिया जिसका मूल्य 378000 है. यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को 208 सांसदों का वोट मिला जिसका मूल्य 145600 है. कुल 748 वोट पड़े हैं, जिनका मूल्य 523600 है.

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि कुल 15 वोट अवैध थे. ये संसद (वोट) के आंकड़े हैं. देश के 15वें राष्ट्रपति के चयन के लिए 31 स्थानों पर मतदान 18 जुलाई को हुआ था. राष्ट्रपति चुनाव में 776 सांसदों और 4,033 निर्वाचित विधायकों समेत कुल 4,809 मतदाता मतदान के पात्र थे. इसमें मनोनीत सांसद व विधायक और विधान परिषद के सदस्य मतदान नहीं कर सकते. नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा. 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुकाबला एनडीए (NDA) की उम्मादवीर द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है. द्रौपदी मुर्मू अगर ये चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वो स्वतंत्रता के बाद जन्मी इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली नेता होंगी. साथ ही वह देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति भी बन जाएंगी. 

बता दें कि, जम्मू कश्मीर में विधानसभा नहीं होने की वजह से इस बार सांसदों के मतों का मूल्य 708 से घटकर 700 हो गया है. वहीं विधायकों के मतों के मूल्य राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हैं. यूपी के विधायक का मत मूल्य सबसे अधिक है. यूपी के विधायक के मत का मूल्य 208 है वहीं इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों का मूल्य 176 रहा है.

ये भी पढ़ें- 

Vice President Election 2022: विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को समर्थन देंगी ममता बनर्जी? TMC आज लेगी फैसला

Presidential Election: कौन चुना गया निर्विरोध, किसका कार्यकाल रहा सबसे लंबा? जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-बिहार में लाठीचार्ज, लिचिंग, सभी मामले सुनेगा SC, बनाएगा SOP
दिल्ली-बिहार में लाठीचार्ज, लिचिंग, सभी मामले सुनेगा SC, बनाएगा SOP
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
अभिजीत दीपके करेंगे शादी, आए रिश्ते, मां ने बताया कैसी बहू चाहिए?
अभिजीत दीपके करेंगे शादी, आए रिश्ते, मां ने बताया कैसी बहू चाहिए?
डार्क वेब से ड्रग्स, बिटकॉइन से काली कमाई! बनमीत सिंह और उनकी पत्नी तलब
डार्क वेब से ड्रग्स, बिटकॉइन से काली कमाई! बनमीत सिंह और उनकी पत्नी तलब

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget