एक्सप्लोरर

Ram Nath Kovind News: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कल राष्ट्र को करेंगे संबोधित, कल ही खत्म हो रहा है कार्यकाल

President Ram Nath Kovind: राम नाथ कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. कल उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है.

Ram Nath Kovind News: भारत के निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल कल यानि 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. कल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) राष्ट्र को संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति का संबोधन शाम 7 बजे होगा. देश के नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को होना है. इससे पहले आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को संसद (Parliament) के द्वारा विदाई दी गई. दोनों सदनों की ओर से निवर्तमान राष्ट्रपति के लिए संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने विदाई भाषण के दौरान राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि राष्ट्रहित में पक्षपातपूर्ण राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के कल्याण के लिए क्या आवश्यक है ये तय करें. संसद को लोकतंत्र का मंदिर बताते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने पार्टियों से सदन में बहस के दौरान गांधीवादी फिलॉसफी का उपयोग करने का आग्रह किया. 

आज हुआ निवर्तमान राष्ट्रपति का विदाई समारोह

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई सांसद राष्ट्रपति कोविंद को विदाई देने के लिए संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित किए गए इस समारोह में शामिल हुए. निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए कहा, "मैं द्रौपदी मुर्मू को अगले राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के लिए हार्दिक बधाई देता हूं, उनके मार्गदर्शन से देश को लाभ होगा." नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी. 

2017 में राष्ट्रपति के रूप में ली थी शपथ

गौरतलब है कि राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने 2017 में भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. वह दलित समुदाय से राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाले केआर नारायणन के बाद दूसरे व्यक्ति हैं. राष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने 2015 से 2017 तक बिहार (Bihar) के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था. साथ ही वे राज्यसभा (Rajya Sabha) के सदस्य भी रह थे. राजनीति में प्रवेश करने से पहले वे 16 साल तक वकील रहे. उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में वकालत की थी. 

ये भी पढ़ें- 

Ramnath Kovind Farewell: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कैसा रहा कार्यकाल, एक क्लिक में जानिए सबकुछ

Ram Nath Kovind Farewell: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को संसद में दी गई विदाई, अपनी फेयरवेल स्पीच में कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
भागने की कोशिश कर रहा था साइबर ठगी नेटवर्क का ‘लियन-फिक्सर’, ED ने किया गिरफ्तार
भागने की कोशिश कर रहा था साइबर ठगी नेटवर्क का ‘लियन-फिक्सर’, ED ने किया गिरफ्तार
तेलंगाना: पति की यूक्रेन हमले में हुई थी मौत, पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब भारत आएगा शव
तेलंगाना: पति की यूक्रेन हमले में हुई थी मौत, पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब भारत आएगा शव
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget