एक्सप्लोरर

भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी, अन्य मुख्यमंत्रियों को न्योता नहीं

समारोह के लिये पूरे 125 एकड़ ज़मीन को ख़ासतौर पर तैयार किया गया है. संभावना है कि क़रीबन 3 लाख से ज़्यादा लोग इस समारोह में शामिल हो सकते हैं, इसलिये तैयारियां भी उसी हिसाब से की जा रही है. 

16 मार्च को पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के गांव खटकडकलां में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण ग्रहण समारोह के लिए गांव में बने भगत सिंह मेमोरियल के सामने तैयारियां भी जोरो-शोरों से चल रही है. तीन बड़े स्टेज लगाये गये हैं. मुख्य स्टेज शपथ ग्रहण के लिये तैयार किया गया है, जबकि मुख्य स्टेज के दोनों तरफ़ लगे स्टेज में से एक तरफ़ नवनिर्वाचित विधायक होंगे और दूसरी तरफ़ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के सभी सांसद, दिल्ली के मंत्री और बाक़ी बड़े नेता बैठेंगे. 

जानकारी के मुताबिक़, 16 मार्च को भगवंत मान अकेले शपथ लेंगे, जबकि बाक़ी मंत्रिमंडल को बाद में शपथ दिलायी जायेगी. सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक़, दिल्ली की ही तरह पंजाब में भी शपथ ग्रहण समारोह के लिये पार्टी ने किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री और किसी बड़े नेता को आमंत्रित नहीं किया है. समारोह में सिर्फ़ पार्टी के नेता कार्यकर्ता और आम जनता रहेगी. 

शपथ ग्रहण समारोह में आम जनता को न्योता देने के लिये भगवंत मान ने आज एक वीडियो मेसेज जारी करते हुए कहा कि सभी लोग भगत सिंह के गांव खटकडकलां 16 तारीख को पंहुचे. इस दिन भगवंत मान ही नहीं बल्कि पंजाब का हर व्यक्ति सीएम बनेगा और शपथ लेगा. इसके साथ ही भगवंत मान ने लोगों से अपील की है कि भगत सिंह जिस तरह पीले रंग की पगड़ी पहनते थे उसी तरह सभी लोग पीले रंग की पगड़ी पहन कर ही पहुंचे. 

शपथ ग्रहण समारोह के लिये 40 एकड़ ज़मीन पर एक बड़ा पंडाल तैयार किया गया है जिसके अंदर क़रीबन 50 हज़ार से ज़्यादा लोगों के बैठने का इंतज़ाम रहेगा, जबकि बाक़ी लोग खुले मैदान से इस समारोह को देख सकेंगे. समारोह के लिये पूरे 125 एकड़ ज़मीन को ख़ासतौर पर तैयार किया गया है. संभावना है कि क़रीबन 3 लाख से ज़्यादा लोग इस समारोह में शामिल हो सकते हैं, इसलिये तैयरियां भी उसी हिसाब से की जा रही है. 

सुरक्षा के लिये भी क़रीबन 10 हज़ार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी, हैलीपैड के लिये भी जगह तैयार की गयी है, पंडाल से बाहर मैदान में खड़े लोग पूरे समारोह को नज़दीक से देख सकें, इसके लिये कुछ बड़ी LED स्क्रीन भी लगायी जा रही है. 

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के लिए अमित शाह को बनाया गया पर्यवेक्षक, उत्तराखंड और गोवा की ज़िम्मेदारी इन नेताओं को मिली

Russia-Ukraine War: जंग के 19वें दिन फिर बातचीत कर रहे यूक्रेन और रूस, क्या निकलेगा नतीजा?

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget