एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: योगी के गढ़ में हारी बीजेपी, एसपी उम्मीदवार ने कहा- मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए

गोरखपुर में कुल 9 लाख 34 हजार 56 वोट पड़े. इसमें से एसपी को कुल 4 लाख 56 हजार पांच सौ तेरह वोट मिले. बीजेपी को सिर्फ बीजेपी को 4 लाख 34 हजार छह सौ बत्तीस वोट मिले.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. गोरखपुर और फूलपुर में हार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार कर ली है.

गोरखपुर में एसपी उम्मीदवार प्रवीण निषाद की जीत का औपचारिक एलान हो गया. डीएम राजीव रौतेला ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा. जीत के बाद प्रवीण निषाद ने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

आपको बता दें कि गोरखपुर में कुल 9 लाख 34 हजार 56 वोट पड़े. इसमें से एसपी को कुल 4 लाख 56 हजार पांच सौ तेरह वोट मिले. बीजेपी को सिर्फ बीजेपी को 4 लाख 34 हजार छह सौ बत्तीस वोट मिले.

हार पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ? योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हार पर हमें विचार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ''अति आत्मविश्वास में रहने के बजाए हम दोनों चुनाव में हुई हार की समीक्षा करेंगे. एसपी और बीएसपी का गठबंधन विकास विरोधी है.''

अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी ने की वादा खिलाफी अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी समाज में जहर घोलने का काम कर रही है. बीजेपी ने वादा खिलाफी की, अच्छे दिन तो आए नहीं लेकिन जनता बीजेपी के बुरे दिन लाने के लिए इकट्ठी हो गई.

अखिलेश यादव ने कहा, "मैं आज कह सकता हूं कि जो परिणाम आया है, गिनती हजारों की दिख रही है लेकिन दोनों लोकसभा की लाखों जनता ने वोट देकर समाजवादी पार्टी को जिताया है. उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव से राजनीतिक संदेश हमेशा निकलते हैं. एक सीट जिससे मुख्यमंत्री आए हों और दूसरे डिप्टी सीएम की सीट पर अगर जनता की इतनी नाराजगी है तो सोचिए पूरे देश में चुनाव होगा तो क्या हाल होगा.''

उपचुनाव के नतीजे योगी के लिए खतरे की  घंटी: एक्सपर्ट उत्तर प्रदेश में कहने को सिर्फ 2 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की हार हुई लेकिन इस हार की टाइमिंग और जिन सीटों पर हार हुई उस वजह से इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। योगी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर और 2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक एक साल पहले यूपी के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की लोकसभा सीट से बीजेपी का हार जाना उसके लिए खतरे की घंटी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'
LPG Cylinder Crisis: क्या 20-25 दिनों बाद खत्म हो जाएगी भारत में रसोई गैस...एलपीजी के भंडार का असल सच क्या है?
LPG Cylinder Crisis: क्या 20-25 दिनों बाद खत्म हो जाएगी भारत में रसोई गैस...एलपीजी के भंडार का असल सच क्या है?
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में विपक्ष ने काटा बवाल, सांसद प्ले कार्ड लेकर वेल में उतरे, रिजिजू बोले- 'नाटक कर रहे...'
लोकसभा में विपक्ष ने काटा बवाल, सांसद प्ले कार्ड लेकर वेल में उतरे, रिजिजू बोले- 'नाटक कर रहे...'
V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget