एक्सप्लोरर

PK Bihar Mission: प्रशांत किशोर ने नीतीश-लालू पर साधा निशाना, कहा- ये 30 साल में बिहार नहीं बदल पाए

PK Bihar Mission: प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग बिहार में बदलाव नहीं ला पाए है.

PK Bihar Mission: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज बिहार की राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग बिहार में बदलाव नहीं ला पाए है. प्रशांत ने कहा, लालू का बिहार में 15 साल राज रहा है और नीतीश का 17 साल. लालू राज के बारे में कहा जाता है कि समाजिक न्याय का दौर था. नीतीश राज के बारे में कहा गया सुशासन है, विकास हुआ. इन दोनों के 30 साल के शासनकाल के बावजूद बिहार पिछड़ा है. 

प्रशांत किशोर ने पीसी करते हुए कहा कि, बिहार आज नीति आयोग समेत हर रिपोर्ट में हर क्षेत्र में गरीब, पिछड़ा है. बिहार को बदलना है. नयी सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मैं अभी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बना रहा.  लोग बिहार को समझते हैं बिहार की समस्या को समझते हैं उनको एकजुट करने की जरूरत है. बिहार की समस्या को जो लोग दूर कर सकते हैं उनके साथ काम करेंगे.

जरूरत हुई तो पार्टी बनाऊंगा- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि, पिछले कुछ दिनों में मैं कई लोगों से मिला हूं और हम साथ मिलकर काम करेंगे. आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनना है. पार्टी बनाऊंगा भी तो वह सिर्फ मेरी पार्टी नहीं होगी जो लोग मेरे साथ जुड़ेंगे  पार्टी उनकी होगी. एक ईंट मेरा होगा और एक ईंट उनका. उन्होंने कहा कि मैंने, 17-18 हजार लोगों को चिन्हित किया हैं जिनको जानकारी है कि बिहार की समस्या क्या है और कैसे बिहार को बदला जाएगा. इन सब को जरूरत हुई तो पार्टी बनाऊंगा. 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, पटना में 2 साल पहले पीसी की थी. उस दौरान मैंने अपनी बात रखी थी. इसके बाद मैं 2 साल गायब हो गया लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. बिहार में सक्रिय रहना है. उन्होंने कहा कि उनका नीतीश से व्यक्तिगत कोई झगड़ा नहीं है. उन्होंने बताया, कुछ दिन पहले उनसे दिल्ली में मिला था. खबर आने लगी की मैं उनको राष्ट्रपति बना रहा हूं. यह सब गलत खबर है. नीतीश अपना काम कर रहे हैं मैं अपना काम बिहार के लिए करूंगा. 2 अक्टूबर से पश्चीम चंपारण के गांधी आश्रम से पदयात्रा शुरू करेंगे. कुल 3 हजार किलोमीटर पदयात्रा करूंगा. एक साल तक बिहार में घूमकर जनता की क्या उम्मीदें, आकांक्षाएं, समस्याएं समझी जाएंगी. बिहार को 10 साल के अंदर विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है.

तेजस्वी को काउंटर करने पर नहीं दूंगा ध्यान- प्रशांत किशोर

बिहार में जो काम करेगा जनता उसका साथ देगी. बिहार में पीएम मोदी के पास सबसे ज्यादा वोट हैं और ये वोट उनके काम के आधार पर हैं. उन्होंने कहा कि, मेरे कामकाज को जनता देखेगी और उस आधार पर मेरे को लेकर राय बनायेगी. वहीं, आखिर में उन्होंने कहा कि, 7 निश्चय योजना नीतीश की कितनी सफल हुई इसका जवाब उनको देना चाहिए. नीतीश से मेरे संबंध अच्छे हैं लेकिन उनसे अलग राय, विचारधारा मेरी हो सकती है. 17 साल से नीतीश सीएम हैं. उनके अनुभव का लाभ ले सकता हूं. बिहार को बदलने के लिये अपने प्रयास में कोई कमी नहीं रखूंगा. उन्होंने तेजस्वी यादव पर बात करते हुए कहा कि, मैं बिहार में शुरूआत कर रहा हूं और तेजस्वी को काउंटर कैसे करना है इस पर ध्यान मैं नहीं दूंगा.

यह भी पढ़ें.

Explained: कोयले की किल्लत और बिजली संकट... मई में पावर कट से बचने के लिए भारतीय रेलवे की क्या है योजना?

Loudspeaker Controversy: प्रियंका चतुर्वेदी ने बाला साहेब के वीडियो से दिया राज ठाकरे को जवाब, कहा- 'सस्ती नकल के लिए सबक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Cyclone Arnab Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Result Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन कितनी जीता, पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC Election Result Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन कितनी जीता, पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget