एक्सप्लोरर

Video: हाथ जोड़ते हुए प्रशांत किशोर बोले, कांग्रेस के साथ काम नहीं करेंगे क्योंकि...

प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि दस सालों में ग्यारह चुनावों में से केवल एक ही चुनाव में उन्हें हार मिली जो उन्होंने कांग्रेस के साथ लड़ा था.

Prashant Kishor Attack Congress: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कांग्रेस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि साल 2011 से 2021 तक मैं 11 चुनावों से जुड़ा रहा और केवल एक चुनाव हार गया जो यूपी में कांग्रेस के साथ है. तब से मैंने फैसला किया है कि मैं उनके (कांग्रेस) साथ काम नहीं करूंगा क्योंकि उन्होंने मेरा ट्रैक रिकॉर्ड खराब कर दिया है. 

प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. उन्होंने वैशाली में लोगों को बतौर चुनावी रणनीतिकार विभिन्न दलों के साथ किए गए कार्यों के बारे में बताया. प्रशांत किशोर ने लोगों से बातचीत में कहा कि उन्हें ये काम करते हुए दस साल हो गए हैं. इन दस सालों में उन्होंने अलग-अलग पार्टियों के साथ ग्यारह चुनाव लड़े. जिनमें उन्हें सभी में जीत हासिल हुई. लेकिन 2017 में उन्होंने कांग्रेस के साथ यूपी चुनाव में काम किया. जिसमें उन्हें एक मात्र हार का मुंह देखना पड़ा. इसलिए अब उन्होंने कांग्रेस के साथ काम नहीं करने का फैसला किया है. 

प्रशांत किशोर बोले- कांग्रेस ने मेरा ट्रैक रिकॉर्ड खराब किया

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अभी की जो कांग्रेस है उसकी व्यवस्था इस प्रकार की है कि वो स्वयं तो हारेगी ही साथ में हमें भी ले डूबेगी. उन्होंने कहा कि साल 2011-21 के बीच बीते ग्यारह साल में वह ग्यारह चुनाव से जुड़े रहे. इस दौरान वह केवल एक ही चुनाव हारे वो भी कांग्रेस के साथ यूपी में, इसलिए अब उन्होंने तय किया है कि भविष्य में वह कांग्रेस के साथ काम नहीं करेंगे. क्योंकि कांग्रेस मेरा ट्रैक रिकॉर्ड खराब कर देगी. 

प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) सोमवार को बिहार के महनार के बसंपुर गांव पहुंचे थे. जहां उन्होंने जन सुराज यात्रा को लेकर छात्रों से बातचीत की. सोमवार को उनकी यात्रा का पहला दिन था. अपनी यात्रा के अगले तीन दिन वह अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे. प्रशांत किशोर पूरे बिहार का भ्रमण करने के बाद चंपारण से दो अक्टूबर से पदयात्रा की शुरुआत करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः-

PM Kisan: PM Modi आज देंगे किसानों को सौगात, 10 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 21,000 करोड़ रुपये होगा ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget