एक्सप्लोरर

Pramod Krishnam on Ram Mandir: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यूं गदगद दिखे आचार्य प्रमोदः बोले- PM नरेंद्र मोदी न होते तो राम मंदिर नहीं बन पाता

Pramod Krishnam on Ayodhya Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने पीएम नरेन्द्र मोदी की सराहना की है. उन्होंने कहा कि मोदी नहीं होते तो मंदिर नहीं बनता.

Pramod Krishnam Praises PM Modi: अयोध्या में बनकर तैयार हुए भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले चुनिंदा कांग्रेस नेताओं में आचार्य प्रमोद कृष्णम भी थे. उन्होंने न केवल इस कार्यक्रम में शिरकत की, बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे भी पढ़े हैं.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यहां तक कहा है कि अगर इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो यह राम मंदिर नहीं बनता. उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अपनी तस्वीर भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर डाला है. इसमें उन्होंने लिखा है, "श्री राम जन्म भूमि मंदिर का “मनोरम दृश्य और दर्शन.

PM Modi की तारीफ में क्या कहा?
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, "यह सनातन के शासन और राम राज्य की पुनः स्थापना का दिन है. सदियों के संघर्ष के बाद और हजारों ऋषि, मुनि महात्माओं की त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद यह शुभ घड़ी आई है कि हम भगवान राम के जन्म भूमि के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं." पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा है, "मुझे लगता है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न होते तो यह मंदिर का निर्माण संभव नहीं होता."

विपक्षी दलों ने किया था प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार
सोमवार को हुई राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) समेत अन्य विपक्षी दलों ने किया है. 10 जनवरी को कांग्रेस कहा था कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल नहीं होंगे.

पहले भी कर चुके हैं पीएम मोदी की सराहना

अपनी पार्टी कांग्रेस के इस रुख पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था कि मंदिर का जो निर्माण हुआ है वो अदालत के फैसले से हुआ है. प्राण प्रतिष्ठा से पहले 21 जनवरी को भी आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा था कि अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री ना होते तो ये फैसला ना हो पाता और यह मंदिर नहीं बन पाता. मैं राम मंदिर के निर्माण और इसके प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देना चाहता हूं.

 ये भी पढ़ें :Ram Lalla Pran Pratishtha: मायावती खामोश पर भतीजे आकाश आनंद ने कहा- बीजेपी की सरकार ने बड़ी गलती कर दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget