एक्सप्लोरर

प्रकाश जावड़ेकर का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- 'उन्हें झूठे ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिलना चाहिए'

वरिष्ठ बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 2019 के 'झूठ ऑफ द ईयर' अवॉर्ड के वे पात्र हैं.

नई दिल्ली: बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें झूठा करार दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इतने झूठे हैं कि वह 'झूठा ऑफ द ईयर' पुरस्कार के पात्र हैं. दरअसल, राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि एनपीआर गरीबों पर टैक्स है.

उनके इस बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि NPR गरीब पर TAX है. NPR तो जनसंख्या रजिस्टर है, लोगों की जानकारी जो लोग देते हैं वो इसमें इकट्ठा करके रखते हैं, इसमें TAX कहां से आया. TAX कांग्रेस का कल्चर है- जयंती टैक्स, कोयला टैक्स, 2G टैक्स, जीजा जी टैक्स.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब भी और अब नहीं हैं तब भी कुछ भी बोलते हैं और लगातार झूठ बोलते हैं. 2019 के झूठ ऑफ द ईयर के लिए वे पात्र हैं. पहले राहुल के बयानों से परिवार परेशान था अब जनता और पूरी कांग्रेस परेशान है.

जावड़ेकर ने कहा कि हम आज कांग्रेस से 2 मांग करते हैं- झूठ बोलना बंद करें इससे देश गुमराह नहीं होगा. उन्होंने कहा कि देश ने कांग्रेस पार्टी को रिजेक्ट किया है. कर्ज माफी जैसे झूठे वादे करना बंद करें, जो कभी पूरे नहीं किए. देश के सभी मुसलमान भाई-बहनों से अपील है कि पहले खुद नागरिकता संशोधन अधिनियम को समझें और फिर दूसरों को भी समझाएं. नहीं तो झूठ और भ्रम फैलाने वाले राजनीतिक दल अपने वोट बैंक के स्वार्थ के लिए हमें आपस में यूं ही लड़ाते रहेंगे.

उन्होंने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार है, जहां एक अस्पताल में एक महीने में 77 बच्चों की मृत्यु हुई है. राहुल गांधी को अगर जाना है तो वहां जाएं और अपनी सरकार को सुधारें. उसके बजाय ये बेतुके बयान देना बंद करें.

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान ने इस साल रिकॉर्ड 3200 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget