एक्सप्लोरर

'इंडिया गठबंधन खत्म हो चुका है', संजय राउत के सामने बोले प्रकाश प्रकाश आंबेडकर

INDIA Alliance Row: लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आते-आते विपक्षी महागठबंधन इंडिया का हश्र बुरा होता दिख रहा है. धीरे-धीरे पार्टियां इससे किनारा करने लगी हैं.

I.N.D.I.A Alliance Collapse: लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेतृत्व वाली सरकार को केंद्र की सत्ता से बाहर करने के इरादे से बने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में फूट की खबरें तो बहुत दिनों से चल रही हैं. अब इसको लेकर वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि अब इंडिया गठबंधन खत्म हो चुका है.

संजय राउत और नाना पटोले की मौजूदगी में प्रकाश आंबेडकर ने कहा, "इंडिया गठबंधन लगभग खत्म हो चुका है. हम इस गठबंधन में फूंक-फूंक कर कदम रखेंगे." प्रकाश आंबेडकर जब यह बयान दे रहे थे तब उनके बगल में संजय राउत और नाना पटोले खड़े थे. यह दोनों नेता प्रकाश आंबेडकर को ट्रायडेंट होटल से नीचे ड्रॉप करने आए थे, तभी प्रकाश आंबेडकर ने गठबंधन को लेकर ये बयान दिया.

संजय राउत बोले- गठबंधन में मजबूत

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के आखरी मजबूत पार्टनर अखिलेश यादव भी अलग हो चुके हैं. ममता बनर्जी और आप पहले ही अलग हो चुके हैं. हालांकि हालात को संभालने के लिए संजय राउत ने कहा कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है. गठबंधन मजबूत है.

वहीं, टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनबन को लेकर कांग्रेस राहुल गांधी ने साफ किया कि उनसे बातचीत चल रही है. अभी किसी ने गठबंधन नहीं तोड़ा है. सीट शेयरिंग का मसला जल्द सुलझा लिया जाएगा.

एमवीए में सीट शेयरिंग को लेकर क्या बोले प्रकाश आंबेडकर

दरअसल, वो एमवीए की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए ट्रायडेंट होटल पहुंचे थे. मीटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी और मेरे बीच सीट शेयरिंग को लेकर आज कोई चर्चा नहीं हुई. पहले एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तय होना चाहिए. उसके बाद सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की जाएगी.

 

ये भी पढ़ें: DK Suresh Controversy: ऐसा क्या हुआ जो संसद में केंद्रीय मंत्री से हुई कांग्रेस चीफ की रार, खरगे बोले- देश तोड़ने की कोई बात करेगा तो नहीं करेंगे स्वीकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget