एक्सप्लोरर

गन्ना किसानों की मदद के लिए करीब 8000 करोड़ रूपए के पैकेज का ऐलान संभव, मोदी कैबिनेट करेगी फ़ैसला

कैराना लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) को मिली हार के पीछे कई बातों के अलावा गन्ना किसानों की नाराज़गी भी एक बड़ा कारण बनकर सामने आया है. ऐसे में अब मोदी सरकार गन्ना किसानों की मदद के लिए एक बड़े पैकेज पर विचार कर रही है.

नई दिल्ली: अभी हाल ही में हुए कैराना लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) को मिली हार के पीछे कई बातों के अलावा गन्ना किसानों की नाराज़गी भी एक बड़ा कारण बनकर सामने आया है. अकेले उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों का किसानों पर क़रीब 13,000 करोड़ रुपया बक़ाया हो चुका है. ऐसे में अब मोदी सरकार गन्ना किसानों की मदद के लिए एक बड़े पैकेज पर विचार कर रही है.

चीनी का बफ़र स्टॉक बनेगा बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार चीनी को लेकर कई बड़े फ़ैसले कर सकती है. इसमें चीनी का बफर स्टॉक बनाने का फैसला सबसे अहम हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट लगभग 30 लाख टन चीनी का बफर स्टॉक बनाए जाने की योजना को मंज़ूरी दे सकती है. बफर स्टॉक बनाने में 1200 करोड़ रुपए लगने की संभावना है. बफर स्टॉक बनने से चीनी की मांग और आपूर्ति के अंतर को मिटाने के साथ-साथ उत्पादित चीनी की खरीद भी सुनिश्चित हो सकेगी.

एथेनॉल उत्पादन नीति में भी बदलाव देश में एथेनॉल की क्षमता बढ़ाने के लिए भी सरकार कोई फैसला ले सकती है. लगभग 4400 करोड़ रुपए के इस पैकेज के तहत एथेनॉल के उत्पादन के लिए गन्ना का उपयोग बढ़ाने पर बल दिया जाएगा. इसके लिए खाद्य मंत्रालय ने पेट्रोलियम मंत्रालय से नीति में समुचित बदलाव करने की ग़ुज़ारिश की है.

कई अन्य फैसले भी होंगे बफ़र स्टॉक और एथेनॉल के अलावा सरकार कुछ अन्य उपायों पर भी फ़ैसला ले सकती है.

- सरकार मिल से निकलने वाली चीनी का न्यूनतम विक्रय मूल्य तय कर सकती है, न्यूनतम मूल्य 30 रुपये प्रति किलो के आस-पास हो सकता है. - इसका मतलब ये होगा कि चीनी मिलें इस क़ीमत से कम पर चीनी नहीं बेच सकेंगी. - चीनी मिलों पर चीनी रखने की सीमा तय करने पर भी फ़ैसला हो सकता है. - सरकार ये भी तय कर सकती है कि आख़िर कोई भी चीनी मिल हर महीने कितनी चीनी जारी कर सकता है.

दिलचस्प बात ये है कि मोदी सरकार के इस पैकेज को एनसीपी (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) नेता और पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार की सिफारिश के बाद तैयार किया गया है.

पहले भी कई ऐलान कर चुकी है सरकार इस साल चीनी के बंपर उत्पादन के अलावा राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय बाजार में चीनी के कम दाम के चलते चीनी मिलें अबतक किसानों से खरीदे गए गन्ने का पूरा दाम नहीं दे पाई हैं. हालात ये है कि देश भर के गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया 20,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. इससे निपटने के लिए पहले भी सरकार चीनी पर आयात शुल्क 100 फीसदी और निर्यात शुल्क शून्य फ़ीसदी करने के साथ साथ गन्ना किसानों को प्रति तन 5.50 रुपए सब्सिडी देने का भी ऐलान कर चुकी है.

ये भी पढ़ें शरद पवार का शिवसेना को ऑफर, कहा- बीजेपी को हराने के लिए विरोधी साथ आएं यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण में 126 करोड़ का घोटाला, पूर्व CEO समेत 21 के खिलाफ FIR करुणानिधि को अपनाने में बीजेपी-कांग्रेस में होड़, जन्मदिन की बधाई के जरिए लुभाने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP उठाएगी E20 पर सवाल, अभिजीत-सौरव का अब ये है बड़ा प्लान
CJP उठाएगी E20 पर सवाल, अभिजीत-सौरव का अब ये है बड़ा प्लान
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
Xप्लेन: डाबर घी-शहद बैन के बाद 10 बार सोचें! क्या होता है जब कंपनी '100% शुद्ध' बोल देती है?
डाबर घी-शहद बैन के बाद 10 बार सोचें! क्या होता है जब कंपनी '100% शुद्ध' बोल देती है?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget