एक्सप्लोरर

Pollution in Delhi-NCR: बढ़ते प्रदूषण से गहरी हो रही माथे की लकीरें, दिल्ली सरकार और नोएडा प्रशासन ने कसी कमर

Pollution in Delhi-NCR: प्रदूषण से लड़ाई सिर्फ सरकारों की नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है क्योंकि इसके होने वाले नुकसान का खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ता है.

नई दिल्ली: दशहरे के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है. मौसम बदलने के साथ ही लोगों को भले भीषण गर्मी से राहत मिल रही हो लेकिन दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए सर्दियों की आहट राहत से ज्यादा आफत का कारण बन जाता है. हालांकि आज हल्की बारिश से प्रदूषण में मामूली कमी जरूर आएगी लेकिन एक बड़ी आबादी के लिए टेंशन अब भी बरकरार है. 

दिल्ली में हर बढ़ते दिन के साथ बढ़ते प्रदूषण से माथे पर लकीरें गहरी हो रही हैं. दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर 4 अक्टूबर को AQI 91 था जो संतोषजनक की श्रेणी में आता है. जो एक हफ्ते बाद यानी 11 अक्टूबर को बढ़कर 166 हो गया.

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने लोगों की मदद से प्रदूषण के खिलाफ मुहिम का एलान भी किया है. 18 अक्टूबर यानी सोमवार से इस अभियान की शुरुआत होगी जिसके तहत केजरीवाल ने लोगों से  रेड लाइट ऑन होने पर गाड़ी बंद करने और हफ्ते में एक दिन कार न चलाने की अपील भी की है.

दिल्ली सरकार ने 10 प्वाइंटर एक्शन प्लान भी तैयार किया

  • पराली गलाने के लिए बायो डिकम्पोजर का इस्तेमाल
  • 29 अक्टूबर तक एंटी डस्ट अभियान, 31 टीमें बनाई गईं
  • कूड़ा जलने से बचाने के लिए 250 टीमों का गठन
  • पटाखे जलाने पर पूरी तरह से पाबंदी
  • स्मॉग टावर लगाने की शुरुआत
  • ज्यादा प्रदूषण वाली जगहों की निगरानी
  • ग्रीन वॉर रूम में 50 नए पर्यावरण इंजीनियर की भर्ती, शिकागो यूनिवर्सिटी के साथ तालमेल
  • कूड़ा जलने या प्रदूषण की शिकायत के लिए ग्रीन दिल्ली एप
  • 20 एकड़ में ई-वेस्ट पार्क
  • ज्यादा जाम वाली 64 सड़कों पर जाम को रोकने के लिए कदम उठाने पर अमल का दावा कर रही है.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्रशासन ने भी प्रदूषण के खिलाफ कसी कमर
सिर्फ दिल्ली ही नहीं आसपास के शहरों में भी प्रदूषण को लेकर प्रशासन हरकत में है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्रशासन ने भी प्रदूषण के खिलाफ कमर कस ली है. नोएडा में प्रदूषण कंट्रोल रूम बनाया गया है,  0120-2336046, 47, 48 और 49 पर प्रदूषण की शिकायत कर सकते हैं. व्हाट्सएप नंबर 8800882124 पर प्रदूषण की जगह, तस्वीर भेजकर शिकायत कर सकते हैं. ग्रेटर नोएडा को 8 जोन में बांटकर अधिकारी तैनात किए गए हैं. जोनल अधिकारी निर्माणाधीन जगहों की निगरानी के साथ साथ यातायात पर भी नजर रखेंगे.

दिल्ली और आसपास के शहरों के लिए प्रदूषण समस्या भी है और इससे निपटना चुनौती भी है. 2020 में दुनिया के 30 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 22 भारत के हैं. दुनिया के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में भारत के 9 शहर शामिल हैं. गाजियाबाद दूसरे, बुलंदशहर तीसरे, नोएडा छठे और दिल्ली दसवें नंबर पर है.

प्रदूषण के इस बुरे प्रभाव से बचने के लिए कुछ कदम

  • मास्क जरूर लगाएं
  • दिनभर में कम से कम 4 लीटर पानी पिएं
  • बाहर से घर आने पर गुनगुने पानी से मुंह, नाक, आंख साफ करें
  • खाने में फाइबर, विटामिन सी और ओमेगा-3 वाली चीजें खाएं जैसे कि गुड़, लहसुन, अदरक, शहद, आंवला
  • प्रदूषण ज्यादा हो तो सुबह-शाम टहलने का समय बदल लें
  • सांस की बीमारी से जूझ रहे हों तो दवा साथ रखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget