Goa Nightclub Fire: क्लब मालिक Sourabh-Gaurav Luthra की तलाश में दिल्ली आई गोवा पुलिस | Breaking
गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड में पुलिस का एक्शन जारी--क्लब मालिक सौरव और गौरव लूथरा की तलाश में दिल्ली भेजी गई टीम--अब तक मैनेजर समेत कुल 4 आरोपी गिरफ्तार.....नाइटक्लब के चीफ GM समेत 4 गिरफ्तार, 25 की मौत, मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख, घायलों को ₹50,000 मुआवज़ा की घोषणा- गोवा के नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि आग पटाखों से फैली, किसी धमाके की घटना नहीं हुई। रास्ता कम होने के कारण लोग समय पर बाहर नहीं निकल सके, जिससे बड़ा हादसा हुआ। गिरफ्तार किए गए लोगों में चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजवीर सिंघानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर शामिल हैं। मालिकों, सौरव लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस की एक टीम मालिकों का पता लगाने के लिए दिल्ली भेजी गई है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50,000 मुआवज़ा देने की घोषणा की है। हादसे की जांच के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।


























