एक्सप्लोरर

दिल्ली में कड़ाके की ठंड से वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंची, आम जीवन प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं. ठंड के बढ़ने के बाद से यहां प्रदूषण में भी वृद्धि दर्ज की गई है. यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है.

नई दिल्ली: पहाड़ी राज्यों में तापमान के नीचे गिरने के बाद से राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं. अत्यधिक ठंड ने आम लोगों के जीवन को प्रभावित किया है. ठंड के बढ़ने से राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण में वृद्धि दर्ज की गई है. यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर 429 रहा जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है.

दिल्ली में शनिवार सुबह से ही कोहरे की घनी परत छाई हुई है. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब’, 401-500 के बीच ‘गंभीर’ और 500 के पार ‘बेहद गंभीर और आपात’ माना जाता है.

सफदरजंग और पालम इलाकों में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता क्रमश: 300 मीटर और 350 मीटर थी, जो सुबह साढे़ आठ बजे और गिरावट के साथ क्रमश: 200 मीटर और 100 मीटर रह गई. हवा में आर्द्रता का स्तर सफदरजंग में 100 प्रतिशत और पालम में 95 प्रतिशत दर्ज किया गया.

मौसम वैज्ञानिक ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही घने से हल्का कोहरा छाने का पूर्वानुमान लगाया है. कई ट्रेनें भी अपने तय समय से देरी से चल रही हैं. शनिवार को अधिकतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और रविवार को न्यूनतम तापमान के लगभग सात डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

यह भी पढ़ें-

नागरिकता कानून: पूरे उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी तक धारा 144 लगाई गई, 21 जिलों में इंटरनेट बंद

CAA को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे राज ठाकरे, कहा आर्थिक मंदी से ध्यान हटाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में
LIVE: CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget