एक्सप्लोरर

CAA को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे राज ठाकरे, कहा- आर्थिक मंदी से ध्यान हटाया गया

उन्होंने कहा कि देश के वर्तमान हालातों से जनता का ध्यान हटाने के लिए सीएए लाया गया है और सरकार को इसमें सफलता मिली है.

पुणे: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सुप्रीमो राज ठाकरे ने सीएए और एनआरसी को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार को यही करना था को आधार का नाटक क्यों किया? इतनी जनसंख्या होने के बाद भी बाहर से लोगों को लाने की जरूरत क्यों है?

उन्होंने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है, देश के नागरिकों का ध्यान रखा नहीं जाता और बाहर से लोगों को लाया जा रहा है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर भेजना चाहिए.

ठाकरे ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि इंसानियत के नाम पर लोग सड़कों पर क्यों उतर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह का अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने आर्थिक मंदी से ध्यान भटकाने के लिए ये खेल खेला.

यूपी: नागरिकता कानून के खिलाफ हुई हिंसा में अभी तक 11 की मौत, 160 से अधिक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि देश के वर्तमान हालातों से जनता का ध्यान हटाने के लिए सीएए लाया गया है और सरकार को इसमें सफलता मिली है. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नेपाल आदि से आने वाले घुसपैठियों को बाहर किया जाना चाहिए.

मनसे प्रमुख ने कहा कि इस देश में 130 करोड़ लोग रहते हैं तो ऐसे में और लोगों को बुलाने का क्या औचित्य है. जनसंख्या के कारण पहले से ही काफी परेशानियां हैं, लोगों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और ऐसे में बहरी लोगों को बुलाना ठीक नहीं है.

भाजपा पर प्रकाश आंबेडकर ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- 26 तारीख को मुंबई में करेंगे प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से देश में घुसे हुए हैं उन्हें आधार और राशन कार्ड सब मिला है. ऐसे में सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है. नागरिकता साबित करने के लिए आधार क्यों नहीं?

हालांकि वो हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर भी बरसे और कहा कि इंसानियत के नाम पर इस तरह सड़कों पर उतरना ठीक नहीं है.

पिछले काफी वक्त से राज ठाकरे बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. अब देखना ये होगा कि सरकार उनके आरोपों का क्या जवाब देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget