एक्सप्लोरर

कर्नाटक सरकार के मंदिर खोलने के फैसले पर राजनीति तेज, कांग्रेस ने पूछे ये सवाल

कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन में देश के हर राज्य में मंदिरों को बंद कर दिया गया था. अब कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 1 जून से मंदिरों को खोलने का निर्णय लिया है. ऐसे में कांग्रेस ने राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

बेंगलुरूः कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य में मंदिरों को खोलने के फैसले पर राजनीति शुरू हो गई है. कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. लेकिन इस पूरे लॉक डाउन के दौरान सबसे ज्यादा असर धार्मिक स्थानों पर भी पड़ा है. लॉकडाउन 4.0 में सरकार की ओर से कई रियायतें दी गई हैं. हालांकि, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च को लेकर पाबंदियां जारी हैं. उधर तमिलनाडु में मंदिरों को खोलने की मांग के साथ हिन्दू कार्यकर्ताओं ने राज्य के मदुरै और तिरूचि में प्रदर्शन किया गया है. उनका कहना है कि सरकार अब मंदिरों को खोलने की इजाजत दे. तमिलनाडु में 17,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस हो चुके हैं.

इस बीच, कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को मंदिरों को लेकर अहम फैसला लिया है. राज्य सरकार ने 1 जून से मंदिरों को खोलने का निर्णय लिया है. हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा. मंदिरों के पुजारी और भक्त दोनों मंदिर खोलने की मांग कर रहे थे. कर्नाटक में करीब 34,500 मंदिर 1 जून से भक्तों के लिए खुल जाएंगे.

लेकिन सरकार के इस फैसले ने अब राज्य में राजनीति को भी आमंत्रण दे दिया. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी इस पर हिंदुओं को लुभाने की राजनीति कर रही है. यही कारण है कि राज्य की येदियुरप्पा सरकार ने सिर्फ मंदिरों को खोलने का फैसला लिया है जबकि मस्जिद और गिरजाघर को लेकर कुछ भी नहीं कहा है. इसी को लेकर कांग्रेस के नेता उग्रप्पा ने सरकार पर सवाल उठाए हैं.

हाल ही में लॉकडाउन का असर देश के सबसे अमीर मंदिर पर भी पड़ा. आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में कार्यरत 1300 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया. वहीं मंदिर की सम्पत्ति को नीलाम करने का फैसला भी आंध्र की सरकार ने लिया था लेकिन चौतरफा घिरने के बाद नीलामी का फैसला वापस ले किया गया है.

अब कर्नाटक सरकार पहली सरकार बन गई है जिसने मंदिर खोलने के आदेश दे दिए हैं. वो भी तब जब राज्य में 2000 से ऊपर मामले पहुंच चुके है और मंत्री जी सरकार के इस फैसले को सही भी ठहरा रहे हैं.

मंत्री से कोरोना वायरस पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अब हम सबको कोरोना के साथ ही जीना होगा. ऐसे में सरकार को कुछ कड़े फैसले भी लेने होंगे.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में कोरोना मरीजों के बढ़ने के सभी रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटे में 792 नए केस आए, अब तक 300 से ज्यादा मौतें सरकार ने किया कंपनीज़ एक्ट में बदलाव, अब PM Cares में भी दिए जा सकेंगे CSR फंड
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यह कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे तो CJP ने उठाए सवाल
'ये कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले तो CJP ने उठाए सवाल
CJP Protest LIVE: कॉकरोच पार्टी के अनशन पर ‘संग्राम’, प्रदर्शनकारियों पर चले आंसू गैस के गोले, घायल हुए कई पुलिसवाले
LIVE: कॉकरोच पार्टी के अनशन पर ‘संग्राम’, प्रदर्शनकारियों पर चले आंसू गैस के गोले, घायल हुए कई पुलिसवाले
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
CJP Protest: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा
संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा

वीडियोज

Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget