एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना मरीजों के बढ़ने के सभी रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटे में 792 नए केस आए, अब तक 300 से ज्यादा मौतें

राजधानी में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 15,257 हो गई है. यहां पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं.

नई दिल्ली: देश की राजधानी में कोरोना के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल आया है. दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हजार पार पहुच गई है. राजधानी में कोरोना के मामले बढ़कर 15257 हो गए. पिछले 24 घंटों में 792 नए मामले सामने आए. ये 24 घंटे में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. दिल्ली में कुल मौत 303 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है.

वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 310 मरीज ठीक भी हुए हैं. ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 7264 हो गई है. फिलहाल दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 7690 है.

मालवीय नगर थाने में पहुंचा कोरोना दिल्ली पुलिस में कोरोना संक्रमण का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी इसकी चपेट में आ चुके हैं. हाल ही में पता चला है कि अब कोरोना दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाने में पहुंच गया है. यहां 10-11 पुलिसकर्मी संक्रमित पाये जाने से हड़कंप मचा हुआ है.

दिल्ली में चांदनी महल थाने के बाद मालवीय नगर दूसरा ऐसा थाना है जहां 10-11 पुलिसकर्मी एक साथ कोरोना संक्रमित निकले हैं. हांलांकि इससे पहले कोरोना का कोहराम दिल्ली पुलिस की अशोक विहार पुलिस कालोनी में भी मच चुका है. यहां अभी भी तमाम कोरोना संक्रमित होम क्वारंटीन हुए हैं.

देश में कोरोना मामलों की संख्या 1,51,767 पहुंची देश भर में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 हो गई है, जिसमें 83 हजार लोग अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं. इधर बुधवार तक देश भर में कोरोना वायरस से 64,425 लोग स्वस्थ भी हो गए हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह तक देश में 4,337 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

अंडमान निकोबार और मिजोरम में अब तक कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है. जबकि बुधवार सुबह तक महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गये हैं. महाराष्ट्र में अब तक 54,758 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित बताये गए हैं, जबकि 16,954 लोग इस वायरस से स्वस्थ हो चुके हैं. यहां 1,792 लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली: सफदरजंग में 18 साल बाद दर्ज किया गया सबसे गर्म दिन, पालम का पारा 47.6 डिग्री तक पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget