एक्सप्लोरर

MCD Elections: केजरीवाल को दिल्ली ने किया रिजेक्ट, जानें- हार और जीत पर नेताओं का रिएक्शन

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव के सभी 270 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. नजीतों में बीजेपी को तीनों एमसीडी में बहुमत हासिल हुआ है. कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है. बीजेपी ने जीत का श्रेय पीएम मोदी की नीतियों को दिया है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने हार का ठिकड़ा EVM पर फोड़ा है. आपको बता रहे हैं कि इस रिजल्ट के बाद तीनों पार्टियों के बड़े नेताओं ने अपनी हार और जीत पर क्या कहा है-

मनीष सिसौदिया, उप-मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार

बीजेपी ने 2009 का चुनाव हारने के बाद 5 साल ईवीएम पर रिसर्च कर महारत हासिल की और आज उसी रिसर्च और महारत के दम पर चुनाव जीत रही है. बीजेपी ने ईवीएम पर सिर्फ रिसर्च नहीं की बल्कि इनके नेता जीबीएल नरसिंहाराव व आडवाणी जी ने किताब भी लिखी. इनके नेता सुप्रीम कोर्ट भी गए थे. ईवीएम टेम्परिंग देश के लोकतंत्र की ऐसी कड़वी सच्चाई है जिसका शुरू में मज़ाक उड़ सकता है लेकिन मज़ाक के डर से हम सच बोलना नहीं छोड़ सकते.

South MCD Election Results Live Update: दक्षिणी दिल्ली की सभी सीटों के रुझान आए, बीजेपी को बहुमत मिला North MCD Election Results Live Update: सभी सीटों के रुझान आए, बीजेपी को बहुमत मिला  East MCD Election Results Live Update: बीजेपी को बहुमत, आप का बुरा हाल

संबित पात्रा, प्रवक्ता, बीजेपी 

मोदी जी की गरीबों की जो नीतियां हैं वो बीजेपी को आगे ले जाती रही हैं. अरविंद केजरीवाल की हार के कारण तीन A में हैं. पहला A- अहंकार, दूसरा A अब्यूसिव पॉलीटिक्स (खराब जुबान), तीसरा A है एंबिशन (महत्वाकांक्षा). वो सोच रहे थे कि शाम तक मुख्यमंत्री और सुबह तक प्रधानमंत्री बन जाऊं तो ये दिल्ली की जनता पसंद नहीं करती है.

शहनवाज हुसैन, प्रवक्ता, बीजेपी

बात-बात पर मोदी जी के खिलाफ बोलना, सिर्फ आरोप लगाना इससे दिल्ली की जनता ऊब गई थी. आम आदमी पार्टी ने लोगों की उम्मीदों पर झाड़ू फेर दिया था अब  लोगों को लगने लगा था कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो दिल्ली का भला कर सकती है. आप के लिए ये चिंतन का वक्त है. नैतिकता की दुहाई देने वाले अरविंद केजरीवाल को क्या सत्ता में बनने रहने का अधिकार है? दिल्ली में उनकी सरकार है और वहीं पर हुए चुनाव में जनता ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है.

योगेंद्र यादव, अध्यक्ष, स्वराज इंडिया

जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं, मैं स्वराज इंडिया की तरफ से बीजेपी को बधाई देता हूं. यह हमारा पहला चुनाव था, हम यह सोच कर नहीं आए थे कि बहुत ज्यादा सीटें जीतेंगे. लोकतंत्र को खतरा है लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं के बयानों की वजह से है. EVM पर सवाल बार बार उठाना सिर्फ बहानेबाजी जैसा लगता है.

मनोज तिवारी, अध्यक्ष, दिल्ली बीजेपी

जीत का श्रेय मोदी जी को अमित शाह जी की नीतियों को, दिल्ली की जनता को नमन लेकिन सुकमा की घटना से दुखी हूं इसलिए बाकी बात बाद में कर पाऊंगा. 'राइट टू रीकॉल' को याद करें केजरीवाल, दिल्ली ने केजरीवाल के खिलाफ जनमत दिया है.

भगवंत मान,  नेता, आम आदमी पार्टी नेता

EVM में गड़बड़ी खोजने का कोई फायदा नहीं है. पार्टी के नेत़त्व ने ऐतिहासिक भूल की है. हमको सबसे पहले अपने अंदर झांकना चाहिए.  पंजाब में बिना अपना कप्तान चुने हमने चुनाव लड़ा. हमारी टीम मोहल्ला क्रिकेट की टीम की तरह थी. हमने सीएम का उम्मीदवार घोषित नहीं किया, लोग इससे कंफ्यूजन में थे. पंजाब में जरनैल सिंह को उतारना बड़ा गलती थी. सीएम के चेहरे को लेकर लोगों में कंफ्यूजन पैदा हो गया.

गोपाल राय, नेता, आम आदमी पार्टी दिल्ली में जो परिणाम आए उसमें बीजेपी को जो जीत मिली है वो ‘EVM लहर’ से ही संभव है. ईवीएम के माध्यम से बीजेपी देश में तानाशाही लाना चाहती है. यूपी और उत्तराखंड की ईवीएम लहर को दिल्ली में बीजेपी ने रिपीट किया है. आम आदमी पार्टी परिणाम की समीक्षा करेगी लेकिन देश को कैसे बचाया जाए इस पर विचार करना होगा.

आशुतोष, प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी

दिल्ली की हार के बाद नरेंद्र मोदी जी ने इस्तीफा दे दिया? क्या बिहार की हार के बाद मोदी जी ने इस्तीफा दे दिया?

यह भी पढ़ें-

 MCD Elections: केजरीवाल को दिल्ली ने किया रिजेक्ट, जानें- हार और जीत पर नेताओं का रिएक्शन

दिल्ली की जीत पर बोले अमित शाह- जनता ने मोदी जी के काम पर मुहर लगायी

एमसीडी में करारी हार पर बोली आम आदमी पार्टी- बीजेपी की जीत मोदी लहर नहीं, EVM की लहर है 

EVM पर सवाल उठाने से फायदा नहीं, हम सबको अपने अंदर झांकने की जरूरत: भगवंत मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान
भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget