एक्सप्लोरर

UP News: फतेहपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप में 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, एक वाइस चांसलर भी नामजद

Uttar Pradesh News: फतेहपुर में एक व्यक्ति ने कई लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था. शख्स ने कहा कि पैसे और नौकरी लगवाने का लालच देकर उसका धर्म परिवर्तन किया गया.

Fatehpur Religious Conversion Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर जिले में कथित अवैध धर्म परिवर्तन के आरोप में एक कुलपति सहित 10 नामजद लोगों और 50 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह जानकारी पुलिस ने शनिवार (21 जनवरी) को दी. सर्किल अधिकारी (शहर) वीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने सुलतानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के रहने वाले सर्वेंद्र विक्रम सिंह की शिकायत के जवाब में मामला दर्ज किया है. 

सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने शिकायत में कहा कि वह 25 जनवरी, 2021 को किसी काम के लिए फतेहपुर आया था. जहां उसकी मुलाकात खागा कोतवाली के सुजरही गांव के रहने वाले रामचंद्र नामक व्यक्ति से हुई थी. जिसने उन्हें बताया कि प्रयागराज का सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (SHUATS) ईसाई धर्म अपनाने पर पैसा दे रहा है और यह उनके परिवार के लिए चल रहे खर्च को भी वहन करेगा.

पैसे और नौकरी का लालच दिया

रामचंद्र सर्वेंद्र को देवीगंज के इंडियन प्रेस चर्च ले गया, जहां उसकी मुलाकात एक पादरी से हुई. पादरी ने रुपये देने की बात कह कर शुआट्स में उसकी नौकरी लगवाने का भी लालच दिया. इसके बाद सर्वेन्द्र झांसे में आकर पादरी के साथ नैनी चला गया था. जहां धर्म परिवर्तन हुआ. उन्होंने कहा कि शुआट्स संस्था के वाइस चांसलर आरबी लाल उन 10 लोगों में शामिल हैं जिनके नाम एफआईआर में हैं. 

60 लोगोंं के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट (शुआट्स) के निदेशक विनोद बी. लाल, कुलपति आरबी लाल, इनके पुत्र डॉ. जोनाथन लाल, अजय लारेंस, प्रवक्ता रमाकांत दुबे, एसबी लाल, स्टीफेन पास, डेरिक डेनिस, रामचंद्र, देवीगंज चर्च के पादरी समेत 10 नामजद के अलावा 50 अज्ञात के खिलाफ धर्मांतरण कानून की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने कहा, "सर्वेंद्र ने हिंदू (Hindu) धर्म से ईसाई धर्म (Religious Conversion) अपना लिया था. इसके बाद वह फिर से हिंदू धर्म में परिवर्तित हो गया और फिर अपनी गलती का एहसास होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई." 

ये भी पढ़ें- 

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने के बाद खेल मंत्रालय ने लिया एक्शन, कुश्ती संघ के अतिरिक्त सचिव को किया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget