एक्सप्लोरर

PNB घोटाला: आदि गोदरेज का बड़ा बयान, बोले- ‘सरकारी बैंकों का निजीकरण करने की जरूरत’

गोदरेज ने कहा, ‘’निजीकरण को केवल बैंकों तक ही सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि इसमें अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों(पीएसयू) को भी शामिल करना चाहिए.’’

नई दिल्ली: पीएनबी घोटाले के बाद बैंको के निजीकरण की मांग उठने लगी है. इसी क्रम में गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदि गोदरेज ने भी कहा है कि सरकार को बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करना चाहिए. बुधवार को दिल्ली में आईएएमए समिट में शामिल होने पहुंचे गोदरेज ने कहा, ‘’सबसे पहले तो ये कि मुझे नहीं लगता है कि इतने सारे सरकारी बैंकों की जरूरत है. मुझे लगता है कि हमारे देश में बहुत से सार्वजनिक क्षेत्र हैं और इनके निजीकरण की जरूरत है. अच्छी बात ये है कि सरकार अब एयर इंडिया का निजीकरण करने जा रही है.'' गोदरेज ने कहा, ‘’मुझे लगता है कि सरकारी बैंकों का निजीकरण करना अच्छा फैसला साबित होगा. मैंने कोई बड़ा घोटाला प्राइवेट बैंक में नहीं सुना है. समय-समय पर कंपनियों में हमेशा कुछ न कुछ गलत होता रहा है, लेकिन अगर बेहतर प्रबंधन हो तो प्राइवेट सेक्टर में ऐसा कम ही होता है.'' उन्होंने आगे कहा, ''सरकार न सिर्फ विनिवेश करे बल्कि सक्रिय तौर पर निजीकरण की ओर जाए. वाजपेयी सरकार ने निजीकरण को लेकर काफी काम किया जिसके अच्छे परिणाम भी आए. मुझे उम्मीद है कि ये सरकार भी ऐसा कुछ करेगी.'' यह भी पढ़ें- विक्रम कोठारी मामला: रायपुर के बागड़िया ब्रदर्स पर ईडी का छापा, लेन-देन की हो रही है जांच सीबीआई ने नीरव मोदी का अलीबाग स्थित फार्महाउस किया सील क्या PNB घोटाले के आरोपी नीरव ने नीलामी में PM मोदी का 4 करोड़ वाला सूट खरीदा था? कंगना और बिपाशा सहित कई सितारों को धोखा दे चुका है PNB घोटाले का आरोपी मेहलु चोकसी यहां जानें, अमीरों को कैसे लूटता था पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget