एक्सप्लोरर

दोनों देश के पीएम के ट्वीट्स से समझिए, भारत-इजराइल में कितने करीबी रिश्ते हैं

और भारत और इजराइल के प्रगाढ़ रिश्तों को समझना है तो दोनों देशों के प्रधानमंत्री की तरफ से किए गए ट्वीट को पढ़ना जरूरी, उससे अंदाज़ा होता है कि आखिर दोनों देशों के बीच रिश्ते कितने दोस्ता हैं.

नई दिल्ली: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दौरे और भारत और इजराइल के प्रगाढ़ रिश्तों को समझना है तो दोनों देशों के प्रधानमंत्री की तरफ से किए गए ट्वीट को पढ़ना जरूरी, उससे अंदाज़ा होता है कि आखिर दोनों देशों के बीच रिश्ते कितने दोस्ता हैं. जैसे ही बेंजामिन नेतन्याहू ने दिल्ली में कदम रखा, प्रोटोकॉल तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा. "मेरे दोस्त पीएम नेतन्याहू, भारत में आपका स्वागत है. आपका ये भारत दौरा ऐताहासिक और खास है. ये दौरा दोनों राष्ट्रों के करीबी रिश्तों को और ज्यादा मजबूती देगा. इजरायल के पीएम नेतन्याहू शैलोम नमस्ते." पीएम मोदी की इस गर्मजोशी का प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी बखूबी दिल खोलकर जवाब दिया. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा. "हम भारत में पहुंच चुके हैं. गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए मेरे बेहतरीन दोस्त नरेंद्र मोदी का शुक्रिया." खास बात ये है कि इन दोनों ट्वीट के बाद भी कई ट्वीट किए गए हैं. खास बात ये है कि दोनों देशों ने अपने दोस्त देश की जबान में ट्वीट किए. इजराइल के प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल से हिंदी में ट्वीट हुआ. आपको बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू छह दिन की यात्रा पर भारत पहुंच गए हैं. बेंजामिन नेतन्याहू का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने पहले इजरायली पीएम से हाथ मिलाया फिर दोनों नेता गले मिले. बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू भी आयीं हैं. आपको बता दें कि 15 साल बाद कोई इजरायली पीएम भारत दौरे पर आया है. उनकी यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और इजरायल अपने राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुलाई 2017 में इजरायल की यात्रा पर गए थे और अब नेतन्याहू भारत की यात्रा पर हैं. बेंजामिन नेतन्याहू दिल्ली, आगरा, अहमदाबाद और मुंबई जाएंगे. उनके साथ एक कारोबारी शिष्टमंडल भी भारत आया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget