एक्सप्लोरर

पीएमओ ने CBI विवाद पर लिया बड़ा एक्शन, बड़े अधिकारियों को हटाकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश

सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा और संयुक्त निदेशक राकेश अस्थाना की आपसी लड़ाई ने देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित जांच एजेंसी पर बट्टा लगा दिया. एक दूसरे के खिलाफ घूसखोरी के आरोपों और एफआईआर ने सरकार के भी कान खड़े कर दिए.

नई दिल्लीः सीबीआई में मचे घमासान के बाद देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी की बिगड़ती छवि को बचाने के लिए आखिरकार पीएमओ ने कड़े फैसले लिए और सीबीआई निदेशक समेत तीन बड़े अफसरों को छुट्टी पर भेज दिया. पीएमओ ने ये फैसला सीवीसी की सिफारिश के आधार पर किया.

सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा और संयुक्त निदेशक राकेश अस्थाना की आपसी लड़ाई ने देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित जांच एजेंसी पर बट्टा लगा दिया. एक दूसरे के खिलाफ घूसखोरी के आरोपों और एफआईआर ने सरकार के भी कान खड़े कर दिए. आखिरकार पीएमओ ने रविवार की शाम सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा को बुलाकर पूरे विवाद पर रिपोर्ट ली. इसके बाद से ही माना जा रहा था कि सरकार सीबीआई की साख को बचाने के लिए कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है. मंगलवार की शाम से सीबीआई में अब तक के सबसे बड़े सफाई अभियान की शुरुआत हुई.

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की शाम को सीबीआई निदेशक के खिलाफ शिकायत पर सीवीसी की बैठक हुई. बैठक में सीवीसी ने सीबीआई निदेशक पर लगे आरोपों को गंभीर माना और सरकार को सिफारिश भेजी. सूत्रों के मुताबिक सिफारिश में कहा गया कि आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए दोनों अफसरों यानी सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और संयुक्त निदेशक राकेश अस्थाना को हटाना चाहिए. सरकार के आला स्तर पर भी राय यही थी कि निष्पक्ष जांच के लिए दोनों अधिकारियों का हटना जरूरी है.

मंगलवार देर शाम नियुक्ति संबंधी कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई. कमिटी में पीएम के साथ गृह मंत्री भी शामिल हुए. इसी बैठक से सरकार ने सीबीआई के अंतरिम निदेशक के तौर पर 1984 बैच के ओड़िसा काडर के आईपीएस नागेश्वर राव की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी. साथ ही सरकार ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुये सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा, संयुक्त निदेशक राकेश अस्थाना और ऐके शर्मा को छुट्टी पर भेज दिया.

11 बजे के आसपास नागेश्वर राव को सूचित किया गया और तुरंत चार्ज लेने के लिए कहा गया. तकरीबन एक बजे दिल्ली पुलिस ने सीबीआई दफ्तर को सीज किया. लगभग रात डेढ़ बजे सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव सीबीआई मुख्यालय पहुंचे. मुख्यालय पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने चार्ज लिया. सरकार ने सेक्शन 42 के तहत ये आदेश जारी किए हैं, सीवीसी की सिफारिशों को लागू करने के लिए ये आवश्यक भी है.

सरकार के मुताबिक सीबीआई में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बन गयी थी और सीवीसी की सिफारिश पर सरकार ने कदम उठाए हैं. निष्पक्ष जांच हो इसके लिए सीवीसी की निगरानी में जांच हो सकती हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केबिनेट की ब्रीफिंग के दौरान कहा, सीबीआई की इंटिग्रिटी बनी रहे ये जरूरी है. हम ये भी सहन नहीं कर सकते कि देश के बाहर जिन पर आरोप लगते है वो सीबीआई पर सवाल उठा पाये.

सूत्रों के मुताबिक सरकार का ये फैसला सीबीआई की साख बचाने के लिए ज़रूरी था. नए अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने पदभार संभालते ही सबसे पहले सफाई अभियान चलाया और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दिल्ली में सालों से तैनात एक दर्जन से ज़्यादा अफसरों का तबादला भी रात में ही कर दिया.

CBI vs CBI: जेटली ने कहा, 'दोनों बड़े अधिकारी आरोपी, इसलिए CVC करेगी जांच', जानें 10 बड़ी बातें

CBI vs CBI: राहुल बोले- राफेल डील की जांच करने वाले थे आलोक वर्मा इसलिए 'चौकीदार' ने पद से हटाया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget