एक्सप्लोरर

2030 तक भारत होगा मालामाल! जानें क्या है 'मिशन 500', ट्रंप-पीएम मोदी की बैठक के बाद हुआ ऐलान

PM Modi US Visit: दोनों नेताओं ने निष्पक्षता, राष्ट्रीय सुरक्षा और रोजगार सृजन सुनिश्चित करने वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को गहरा करने का संकल्प लिया.

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की. व्हाइट हाउस में हुई इस अहम बैठक में एफ-35 फाइटर जेट की बिक्री के साथ आगामी 10 वर्षों में भारत संग रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए. पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को भी बेहतर करने का वादा किया गया. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ जारी किए गए साझा बयान में कहा, 'इस साल से हम भारत को सैन्य बिक्री में कई अरब डॉलर का इजाफा करेंगे.' वहीं,  भारत और अमेरिका ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए 'मिशन 500' का ऐलान किया है. आइए जानते हैं कि क्या है ये मिशन 500 और क्या होगा इसका भारतीयों पर असर?

क्या है भारत-अमेरिका का 'मिशन 500'?

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मिशन 500 के तहत 2030 तक भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से भी ज्यादा करते हुए 500 बिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है.

जारी किए गए बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों को अधिक समृद्ध, देशों को मजबूत, अर्थव्यवस्थाओं को ज्यादा नए तरीकों से और सप्लाई चेन को ज्यादा लचीला बनाने के लिए व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया है. बयान के अनुसार उन्होंने निष्पक्षता, राष्ट्रीय सुरक्षा और रोजगार सृजन सुनिश्चित करने वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को गहरा करने का संकल्प लिया.

भारत कैसे होगा मालामाल?

इसके साथ ही भारत-अमेरिका के मिशन 500 के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने के लिए नई, निष्पक्ष व्यापार शर्तों की आवश्यकता को पहचानते हुए प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने 2025 तक पारस्परिक रूप से लाभप्रद, मल्टी-सेक्टर द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की पहली किश्त पर बातचीत करने की योजना की घोषणा की.

इस पर बातचीत के लिए दोनों नेताओं ने वरिष्ठ प्रतिनिधियों को नामित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई, जो यह भी सुनिश्चित करेंगे कि द्विपक्षीय व्यापार संबंध 'कॉम्पैक्ट' की आकांक्षाओं को पूरी तरह से प्रतिबिंबित करें.

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान इसकी घोषणा भी की गई, कॉम्पैक्ट (सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य और प्रौद्योगिकी के लिए उत्प्रेरक अवसर) राष्ट्रों के बीच 'सहयोग के प्रमुख स्तंभों में परिवर्तनकारी परिवर्तन' लाने के लिए एक नई पहल है.

ये भी पढ़ें:

आतंकवाद पर PM मोदी और ट्रंप ने लगाई फटकार तो फड़फड़ाने लगा पाकिस्तान, बोला- सब भूल गए अमेरिका के साथ हमने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कई हजार नसें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं....', दाऊदी बोहरा समुदाय में बच्चियों की खतना प्रथा पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'कई हजार नसें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं....', दाऊदी बोहरा समुदाय में बच्चियों की खतना प्रथा पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
कौन बनेगा बंगाल का नया CM? रेस में ये 4 नाम सबसे आगे, आज BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला
कौन बनेगा बंगाल का नया CM? रेस में ये 4 नाम सबसे आगे, आज BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला
'चोर-चोर, TMC चोर', बंगाल चुनाव नतीजों के बाद महुआ मोइत्रा को देख फ्लाइट में लोगों ने लगाए नारे
'चोर-चोर, TMC चोर', बंगाल चुनाव नतीजों के बाद महुआ मोइत्रा को देख फ्लाइट में लोगों ने लगाए नारे
तमिलनाडु में कौन बनाएगा सरकार? राज्यपाल ने विजय की TVK को नहीं दिया न्योता, DMK-AIADMK आएंगे साथ?
तमिलनाडु में कौन बनाएगा सरकार? गवर्नर ने विजय की TVK को नहीं दिया न्योता, DMK-AIADMK आएंगे साथ?

वीडियोज

Sansani: कैदी और जेलर की लव स्टोरी ! | Crime News |
Mahadangal | Suvendu's PA Murder: बंगाल में आखिर कब रुकेगी हिंसा? | TMC | BJP | Chitra Tripathi
Janhit | Thalapathy Vijay | Tamil Nadu Election: विजय का 'अग्निपथ', नहीं बनेंगे CM? | TVK | DMK
Akhilesh-Mamata Meet: : बंगाल में हार के बाद अखिलेश का ममता को साथ!| TMC | BJP
Suvendu PA Murder | Sandeep Chaudhary: PA हत्याकांड का सबसे सटीक विश्लेषण | West Bengal | TMC | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चोर-चोर, TMC चोर', बंगाल चुनाव नतीजों के बाद महुआ मोइत्रा को देख फ्लाइट में लोगों ने लगाए नारे
'चोर-चोर, TMC चोर', बंगाल चुनाव नतीजों के बाद महुआ मोइत्रा को देख फ्लाइट में लोगों ने लगाए नारे
महाराष्ट्र के अधिकारियों के लिए अब हिंदी की परीक्षा जरूरी नहीं, राज ठाकरे के विरोध के बाद फैसला
महाराष्ट्र के अधिकारियों के लिए अब हिंदी की परीक्षा जरूरी नहीं, राज ठाकरे के विरोध के बाद फैसला
तमिलनाडु में कौन बनाएगा सरकार? राज्यपाल ने विजय की TVK को नहीं दिया न्योता, DMK-AIADMK आएंगे साथ?
तमिलनाडु में कौन बनाएगा सरकार? गवर्नर ने विजय की TVK को नहीं दिया न्योता, DMK-AIADMK आएंगे साथ?
ICC T20 Rankings: कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए
कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए
Lukkhe Web Series Review: उड़ता पंजाब का सस्ता वर्जन, बढ़िया परफॉर्मेंस लेकिन वही घिसी पिटी कहानी
लुक्खे रिव्यू: उड़ता पंजाब का सस्ता वर्जन, बढ़िया परफॉर्मेंस लेकिन वही घिसी पिटी कहानी
होर्मुज में अमेरिकी जहाजों पर फायरिंग से भड़के ट्रंप, ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- अगर डील पर जल्दी...
होर्मुज में अमेरिकी जहाजों पर फायरिंग से भड़के ट्रंप, ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- अगर डील पर जल्दी...
Ferrari Price in India: फरारी खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी मंथली इनकम, जानिए कितनी आती है EMI?
फरारी खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी मंथली इनकम, जानिए कितनी आती है EMI?
किन देशों के लोगों में थैलसीमिया होने का खतरा ज्यादा, जानें क्या है इसकी वजह?
किन देशों के लोगों में थैलसीमिया होने का खतरा ज्यादा, जानें क्या है इसकी वजह?
Embed widget