एक्सप्लोरर

PM Modi Karnataka Visit: कर्नाटक में 9 अप्रैल को पीएम मोदी का दौरा, इस खास कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव तारीख की घोषणा के बाद राज्य में पीएम मोदी का यह पहला दौरा होगा.

PM Modi Karnataka Visit Ahead Assembly Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अप्रैल को कर्नाटक जा सकते हैं. टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी राज्य का दौरा कर सकते हैं. यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने शुक्रवार (31 मार्च) को सूत्रों के हवाले से दी. 

सूत्रों के मुताबिक, यात्रा के दौरान पीएम मोदी बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी टूर भी कर सकते हैं. एक सूत्र ने कहा, ''पीएम मोदी टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने के अवसर पर मैसूर और चामराजनगर जिलों में तीन दिवसीय मेगा इवेंट का उद्घाटन करेंगे.''

बीजेपी कार्यकर्ताओं को साथ बैठक कर सकते हैं पीएम मोदी

सूत्रों ने जानकारी दी कि 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में पीएम मोदी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर सकते हैं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी समेत सभी पार्टियां जोरशोर से तैयारियां कर रही हैं. विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे. 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव होना है. रिपोर्ट के मुताबिक, जनता दल (सेक्युलर) ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में कर्नाटक की जनता राष्ट्रीय पार्टियों को नकार देगी. 

इस साल 7 बार कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं पीएम

इससे पहले 25 मार्च को पीएम मोदी ने राज्य का दौरा किया था. बीजेपी की राज्यव्यापी 'विजय संकल्प यात्रा' के समापन के मौके पर पीएम मोदी कर्नाटक के दावणगेरे पहुंचे थे और एक रोडशो के बाद जनसभा को संबोधित किया था.  

पीएम इंडिया वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक पीएम मोदी 7 बार कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं. 9 अप्रैल को राज्य में उनका आठवां दौरा होगा. वहीं, विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद यह पीएम मोदी का कर्नाटक में पहला दौरा होगा. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा मौजूदा कार्यकाल 25 मई को पूरा होगा. वर्तमान में राज्य में बीजेपी की सरकार है. वर्तमान में बीजेपी के 119 विधायक, कांग्रेस के 75 और 28 जेडीएस के हैं. 

यह भी पढ़ें- PM Degree Case: 'न्यू इंडिया में पारदर्शिता...', पीएम मोदी की डिग्री मामले में कांग्रेस का तंज, AAP और बीजेपी के आए ऐसे रिएक्शन, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget