एक्सप्लोरर

PM Modi Uttarakhand Visit: उत्तराखंड को करोड़ों के तोहफे देने जा रहे हैं पीएम मोदी, जानें उनका पूरा शेड्यूल

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे जहां वह 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान पीएम कई अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी करेंगे.

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. राज्य सरकार ने उनके आगमन को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वह 50 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाले अलग-अलग प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी करेंगे. इस दौरे को लेकर राज्य में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

पीएम मोदी देहरादून में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर वे राज्य खेल विश्वविद्यालय और चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की नींव भी रखेंगे. राज्य के नियोजन विभाग ने परियोजनाओं के विस्तृत जानकारी के लिए सभी विभागों के सचिवों को पत्र भेजा है. साथ ही इन्हें सेतु आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए तैयारियां तेज

पीएम के वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन सतर्क हो गया है. बता दें कि आयोजन स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. नगर निगम ने आयोजन स्थल के आसपास सफाई और सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है जिससे स्थल और शहर की सुंदरता बढ़ सके.

पीएम मोदी के दौरे से राज्य को ऐतिहासिक लाभ की उम्मीद

पीएम के इस दौरे से राज्य को कई फायदे मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से राज्य को ऐतिहासिक लाभ मिलेगा. राज्य खेल विश्वविद्यालय और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना से युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. इसके अलावा शिक्षा, खेल और बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं का शिलान्यास राज्य के विकास में अहम योगदान देगा.

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जनता में उत्साह

पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर राज्य में उत्साह का माहौल है. शहरभर में पोस्टर और बैनरों से उनका स्वागत किया जा रहा है. स्थानीय निवासियों का मानना है कि पीएम के आगमन से राज्य को नई सौगातें मिलेंगी और विकास कार्यों में गति आएगी. ऐसे में इस दौरे के बाद राज्य के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं मिलने की संभावना है.

विकास की दिशा में उठाए जाएंगे अहम कदम

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. इस दौरे के माध्यम से न केवल खेलों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि राज्य के विकास की दिशा में कई अहम कदम उठाए जाएंगे. माना जा रहा है कि 28 जनवरी का दिन राज्य के लिए ऐतिहासिक साबित होने वाला है जो उत्तराखंड के भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा.

ये भी पढ़ें: Indian Death In US: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले, अमेरिका में भारतीय रवि तेजा को मार दी गई गोली, जानें क्या था कसूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
यहां एक ही लड़की से शादी करते हैं परिवार के सभी भाई, जानिए भारत में कहां है ये अनोखी परंपरा
यहां एक ही लड़की से शादी करते हैं परिवार के सभी भाई, जानिए भारत में कहां है ये अनोखी परंपरा
Video: स्वैग वाले ससुर जी की एंट्री देख दुल्हन दंग, शादी में बुलेट से पहुंचे दूल्हे के पापा, वीडियो वायरल
स्वैग वाले ससुर जी की एंट्री देख दुल्हन दंग, शादी में बुलेट से पहुंचे दूल्हे के पापा, वीडियो वायरल
Embed widget