एक्सप्लोरर

हरियाणा: रोहतक में प्रधानमंत्री मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, बोले- हम चुनौतियों से सीधे टकराना जानते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के रोहतक में विजय संकल्प रैली में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में बेहद शानदार काम किया है. उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में प्रदेश में परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया गया है.

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चुनौतियों से सीधे टकराना जानती है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब हर चुनौतियों को चुनौती देता है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने हरियाणा में बीजेपी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की भी तारीफ की.

प्रधानमंत्री ने यहां इसरो का भी जिक्र किया. उन्होने कहा कि इसरो ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है. पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान 2 की लैंडिंग के समय पूरा देश जागृत था. प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह हम स्पोर्ट्समैन स्पिरिट की बात करते हैं उसी तरह अब देश में इसरो स्पिरिट की बात होगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा में किसानों की जमीन पर भ्रष्टाचार का जो खेल चलता था वो अब बंद हो गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बेहतरीन काम के कारण ही पूरा हरियाणा आज बीजेपी के पक्ष में खड़ा है. उन्होंने ने कहा कि अब हरियाणा के भविष्य को आने वाले 5 सालों में और बेहतर बनाने का मौका लोगों के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में प्रदेश में परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में बंदरबांट की एक गलत परंपरा को यहां से खत्म किया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि इन 5 सालों में बेरोजगार युवाओं के कौशल से लेकर उनको मिलने वाली मदद तक में वृद्धि की गई है.

विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल के प्रयास से हरियाणा का हर परिवार मनोहर है. पीएम मोदी यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि नमोहर और मनोहर एक ही में समाहित है. उन्होंने कहा कि नमो-नमो करने वाले मुझे नमोहर कहने लगे.

पीएम मोदी ने कहा, ''इतनी बड़ी संख्या में लोगों का रैली में आना हवा का रुख दिखा रहा है. मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा आज भले ही समाप्त हो रही है लेकिन इससे साफ हो गया है कि आने वाले समय में हरियाणा का आशीर्वाद किसके साथ रहेगा.''

यह भी पढ़ें-

यूथ एशिया कप: भारत ने 'दुश्मन' को दी मात, पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय अंडर-19 टीम

मशूहर वकील और राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी का लंबी बीमारी के बाद निधन

नहीं रहे राम जेठमलानी: जिस प्रधानमंत्री की सरकार में मंत्री रहे बाद में उन्हीं के खिलाफ लड़ा चुनाव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget