एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'टीएमसी चाहती है बंगाल में भ्रष्टाचार-हिंसा का लाइसेंस', NIA टीम पर हमले को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बंगाल के जलपाईगुड़ी में मेगा चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर न‍िशाना साधा. 

PM Modi in West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (7 मार्च)  को तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसने पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा का खुला लाइसेंस द‍िया हुआ है. बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और उसके नेताओं पर केंद्र की जांच एजेंसियां पर हमले करने के आरोप लगाये. 

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी उस पर‍िप्रेक्ष्‍य में आयी है जब राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) की टीम पूर्वी मेद‍िनीपुर ज‍िले के भूपत‍िनगर में 2022 में हुए व‍िस्‍फोट की जांच करने को शन‍िवार (6 मार्च) को पहुंची थी तो उस पर हमला क‍िया गया. इसमें टीम के एक सदस्‍य को चोट भी लगी थी और एक वाहन क्षत‍िग्रस्‍त हुआ था. 

'कोर्ट को तमाम मामलों में करना पड़ रहा हस्तक्षेप' 

पीएम मोदी ने इस घटना का ज‍िक्र करते हुए आरोप लगाये क‍ि टीएमसी नेताओं को ह‍िंसा करने के म‍िले खुले लाईसेंस की वजह से ही इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि मामलों की जांच करने वाली केंद्रीय एजेंसियों को राज्य में हमलों का सामना करना पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल राज्य में हालात ऐसे हैं कि विभिन्न मामलों में कोर्ट हस्तक्षेप करना पड़ रहा है.  

'बंगाल में टीएमसी का सिंडिकेट राज कायम' 

जलपाईगुड़ी में मेगा रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी का सिंडिकेट राज कायम है और पार्टी केवल अपने भ्रष्ट नेताओं को बचाने में द‍िलचस्‍पी रखती है. पीएम मोदी ने भ्रष्‍टाचार के मामले पर भी ममता सरकार को घेरा और कहा कि टीएमसी सरकार, बंगाल में लूटपाट और आतंक की खुली छूट चाहती है. उन्होंने कहा क‍ि वो (टीएमसी) अपने जबरन वसूली करने वाले और भ्रष्ट नेताओं को बचाने के लिए यहां आने पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की टीम पर हमले की साजिश रचती है. उन्होंने कहा क‍ि टीएमसी देश के कानून और संविधान की अवहेलना कर रही है. 

5 जनवरी को ईडी की टीम पर हुआ था हमला

इस बीच देखा जाए तो इससे पहले भी गत 5 जनवरी को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं के संबंध में जांच के ल‍िए पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम पर उत्तरी 24 परगना जिले के संदेशखली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर की तलाशी के दौरान भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया था. इसके बाद टीएमसी नेता को पार्टी ने न‍िलंब‍ित भी कर द‍िया था. 

'क्या जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न अंग नहीं है?' 

पीएम मोदी ने कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम ल‍िए ब‍िना उन पर न‍िशाना साधते हुए कहा कि वह कहते हैं कि आर्टिकल 370 का राजस्थान से क्या लेना-देना है. उनके इस तरह के विचार राजस्थान और बिहार के सुरक्षाकर्मियों का अपमान हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए प्राण गंवाए और उनके शव तिरंगे में लिपटे हुए वापस आए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्या जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न अंग नहीं है? पीएम मोदी ने कहा कि यह उनकी विभाजनकारी मानसिकता को दर्शाता है. उन्‍होंने यह भी कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एक बंगाली थे, जिन्होंने अनुच्छेद 370 के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और अपने प्राणों की आहुत‍ि दे दी.  

यह भी पढ़ें: Bhupatinagar Blast Case: टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- 'बंगाल में बीजेपी-NIA गठबंधन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget