एक्सप्लोरर

सरकार के साथ बातचीत के लिए लोकतांत्रिक तरीके से मुद्दों को उठाएं छात्र- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भोगनाडीह में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए छात्रों से अपील की कि वे सरकार से बातचीत के लिए लोकतांत्रिक तरीके से मुद्दों को उठाएं. उन्होंने आरोप लगाया कि शहरी नक्सली युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.

भोगनाडीह: कांग्रेस पर संशोधित नागरिकता कानून को लेकर झूठ फैलाने और मुसलमानों के बीच डर का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को छात्रों से लोकतांत्रिक तरीकों से अपने विषय उठाने की अपील की. पीएम मोदी ने भोगनाडीह में चुनावी रैली में संशोधित कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों से अपील की कि वह लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के साथ बातचीत के लिए मुद्दों को उठाएं.

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि ‘शहरी नक्सली’ लोग देश में समस्या पैदा करने के लिए युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नागरिकता कानून पर झूठ बोल रही है, मुसलमानों के बीच डर का माहौल बना रही है. मैं आश्वासन देता हूं कि देश का कोई भी नागरिक इस कानून से प्रभावित नहीं होगा.’’

CAA के खिलाफ दिल्ली के सीलमपुर में भारी प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, 7 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्ष को यह सार्वजनिक ऐलान करने की चुनौती दी कि वे सभी पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘‘संशोधित नागरिकता कानून से कोई नागरिक प्रभावित नहीं होगा, कांग्रेस समस्या पैदा करने के लिए लोगों को भड़का रही है.’’ उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून ना तो किसी भारतीय के अधिकार लेता है, ना ही उसे किसी भी तरह नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी भारत में मुसलमानों के लिए डर का माहौल बना रही है.

प्रधानमंत्री ने झारखंड की रैली में कहा, ‘‘मैं कांग्रेस, उसके मित्रों को यह सार्वजनिक ऐलान करने की चुनौती देता हूं कि वे सभी पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए तैयार हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानना चाहता हूं कि नया नागरिकता कानून मुसलमानों या किसी भारतीय नागरिक के अधिकारों का अतिक्रमण कैसे करता है.’’

नागरिकता संशोधन कानून को मायावती ने बताया असंवैधानिक, कहा- इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे

पीएम मोदी ने कहा कि हमने जो कानून बनाया है, वह धार्मिक उत्पीड़न के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को छोड़कर आने वाले लोगों के लिए है. ऐसे लोगों के लिए है जिनकी हालत दयनीय है और जो वापस नहीं जा सकते. चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने विधानसभा चुनावों के चार चरणों में निडर होकर मतदान किया. उन्होंने जनता से बीजेपी के लिए मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब कमल खिलता है तो आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं को फायदा होता है. पीएम मोदी ने जनसभा में कहा, ‘‘भाजपा पर आपके आशीर्वाद से कांग्रेस, झामुमो, राजद और वाम दलों की रातों की नींद उड़ी हुई है. वे सच को पचा नहीं पा रहे हैं.’’

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Explained: अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?
अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget