एक्सप्लोरर

PM मोदी ने पूर्व की सरकारों पर कसा तंज, 'अब हमलावर खुद को बचाने की लगाते गुहार'

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले आतंकी हमलों और आतंक‍ियों को रोकने के ल‍िए दुन‍िया से अपील की जाती थी, लेक‍िन हमारी सरकार में हमले के ज‍िम्‍मेदार खुद को बचाने की गुहार लगाते हैं. 

PM Narendra Modi speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (4 नवंबर) को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में पहले आतंकी हमला होता था तो पूर्व की सरकारें दुनिया से अपील करती थीं कि हमारी मदद करिए, आतंकियों को रोकिए. हमारी सरकार में आतंकी हमला हुआ तो हमले का जिम्मेदार देश दुनिया भर से खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में पीएम मोदी ने कहा, "दुनिया को संदेश दिया गया कि भारत बेहतर भविष्य की राह पर आगे बढ़ रहा है. 2023 में जब देश में अगले वर्ष होने वाले चुनावों की चर्चा हो रही है तो आपकी थीम है-'बियॉन्ड बैरियर्स'. आपने साफ संकेत दे दिया है कि देश की जनता इस बार बैरियर्स तोड़कर हमारा समर्थन करने वाली है. 2024 के चुनाव परिणाम बाधाओं से परे होंगे."

'बियॉन्ड बैरियर्स होंगे 2024 के चुनाव'

उन्‍होंने यह भी कहा कि 2014 में जब हमारा पहला कार्यकाल शुरू हुआ था. हम सेवा काल में आए थे तो अलग थीम थी और 2019 से पहले कुछ रही. इसके बाद 2024 में जब हम चुनाव में जाने वाले हैं तो इस बार की थीम 'बियॉन्ड बैरियर्स' कुछ अलग रखी गयी है.  

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि ओप‍िनियन पोल चुनावों से कुछ सप्‍ताह पहले आते हैं और बताते हैं क‍ि क्‍या होने वाला है. देश की जनता इस बार सभी 'बैर‍ियर' को तोड़कर हमारा समर्थन करने वाली है.  

'भारत ने जी-20 जैसे आयोजनों में लहराया परचम'

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत हर बैरियर तोड़ते हुए चांद पर वहां पहुंचा है, जहां कोई नहीं पहुंच सका. आज भारत हर चुनौती को पार करते हुए डिजिटल ट्रांजेक्शन में नंबर वन बना है. आज भारत, हर बाधा से निकलकर, मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में लीड ले रहा है. आज भारत, स्टार्ट अप्स की दुनिया में टॉप तीन में है.   आज भारत, दुनिया का सबसे बड़ा कुशल पूल अपने यहां बना रहा है. भारत, जी-20 जैसे आयोजनों में अपना परचम लहरा रहा है .

'दशकों से लटकने मह‍िला आरक्षण ब‍िल को कराया पास' 

पीएम मोदी ने मह‍िला आरक्षण ब‍िल पर वक्‍तव्‍य देते हुए कहा कि यह दशकों तक लटकने के बाद ऐसा लगने लगा था कि कभी पास नहीं होगा लेकिन यह बाधा भी हमने पार कर ली है. नारीशक्ति वंदन अधिनियम आज एक सच्चाई है. 

'हमले के ज‍िम्‍मेदार लगाते हैं देश दुनिया से खुद को बचाने की गुहार' 

आतंकी हमलों को लेकर पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले आतंकी हमला होता था तो हमारी सरकारें दुनिया से अपील करती थीं कि हमारी मदद करिए, आतंकियों को रोकिए. हमारी सरकार में आतंकी हमला हुआ, तो हमले का जिम्मेदार देश दुनिया भर से खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा. 

'वंशवाद और भाई-भतीजावाद को बताया भारत के विकास में वास्तविक बाधाएं' 

उन्‍होंने वंशवाद और भाई-भतीजावाद को भारत के विकास में वास्तविक बाधाएं बताया. प‍िछले कुछ सालों में देश कुछ कथित बाधाओं से बाहर आ गया है. हमने दिखाया है कि अच्छी अर्थव्यवस्था और अच्छी राजनीति एक साथ रह सकती हैं.  

'देश 2047 तक विकसित भारत बनने की द‍िशा में कर रहा है काम'  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में बढ़ता हुआ मिडिल क्लास और कम होती हुई गरीबी, ये दो फैक्टर्स एक बहुत बड़ी अर्थव्यवस्था चक्र का आधार बन रहे हैं. देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए काम कर रहा है. मुझे विश्वास है कि हर बाधा पार करते हुए हम सफल होंगे.  

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से की फोन पर बात, आतंकवाद पर चिंता से दिवाली की बधाई तक जानें क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget