एक्सप्लोरर

'जंगलराज वाले दे रहे महाकुंभ को गाली', भागलपुर में बोले PM मोदी, नीतीश कुमार को बताया 'लाडला CM'

PM Modi in Bhagalpur: पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने NDA सरकार, चाहे केंद्र में हो या फिर प्रदेश में, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है.

PM Modi in Bhagalpur:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. पीएम मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना लाडला बताया. यही नहीं प्रयागराज महाकुंभ को लेकर पीएम मोदी ने लालु यादव पर भी निशाना साधा. 

पीएम मोदी ने महाकुंभ महोत्सव को लेकर कहा कि महाकुंभ जारी है, लेकिन ये जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे हैं, राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. महाकुंभ को कोसने वाले को बिहार कभी माफ नहीं करेगा. हुआ कुछ यूं था कि कुछ दिनों पहले लालू यादव ने कुंभ को लेकर कहा था, "कुंभ का क्या मतलब है, फालतू है कुंभ."

पीएम बोले- महाकुंभ के समय मंदराचल आना सौभाग्य की बात

महाकुंभ को लेकर पीएम ने कहा, "महाकुंभ के समय में मंदराचल की इस धरती पर आना अपने आप में बड़ा सौभाग्य है. इस धरती में आस्था भी है विरासत भी है और विकसित भारत का सामर्थ्य भी है. ये शहीद तिलकामांझी की धरती है. ये सिल्क सिटी भी है. बाबा अजगैबीनाथ की इस पावन धरा में इस समय महाशिवरात्रि की भी खूब तैयारियां चल रही हैं. ऐसे पवित्र समय में मुझे पीएम किसान निधि की एक और किस्त देश के करोड़ों किसानों भेजने का सौभाग्य मिला है."

'किसान कल्याण NDA की प्राथमिकता'

भागलपुर में पीएम मोदी ने कहा “मैंने लाल किले से कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं. ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, महिला और नौजवान. NDA सरकार, चाहे केंद्र में हो या फिर प्रदेश में, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है."

'NDA ने स्थिति को बदला'

लालू यादव पर निशाना साधते हुए पीएम मोगी बोले, "पहले किसान संकट से घिरा रहता था, जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं वो इन स्थितियों को कभी नहीं बदल सकते. NDA सरकार ने इस स्थिति को बदला है. बीते सालों में हमने सैकड़ों आधुनिक किस्म के बीज किसानों को दिए हैं. पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कालाबाजारी होती थी. आज किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है."

'NDA की सरकार ने होती तो...'

पीएम मोदी बोले, "हमने कोरोना के महासंकट में भी किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी. अगर NDA सरकार ना होती तो क्या होता? अगर NDA सरकार ना होती तो आज भी किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती. NDA सरकार ना होती आज किसानों को यूरिया की एक बोरी 3 हजार की मिल रही होती."

यह भी पढ़ें-  फ्रांस में रूसी दूतावास में ब्लास्ट, मॉस्को बोला- ये आतंकवादी हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
ममता के करीबी मदन मित्रा ने बदला पाला तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'उनके जाने से...'
ममता के करीबी मदन मित्रा ने बदला पाला तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'उनके जाने से...'
आप चाहते हो कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, मगर मैं तब तक…, TMC में बगावत के बीच BJP पर भड़कीं ममता
आप चाहते हो कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, मगर मैं तब तक…, TMC में बगावत के बीच BJP पर भड़कीं ममता
क्या क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करने का वित्त मंत्रालय की तरफ से आया आदेश? सरकार ने बताई इसकी सच्चाई
क्या क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करने का वित्त मंत्रालय की तरफ से आया आदेश? सरकार ने बताई इसकी सच्चाई

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget