एक्सप्लोरर

Narendra Modi Birthday: अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, मां से मिलकर जन्मदिन पर लेंगे आशीर्वाद

जानकारी के मुताबिक़ मोदी सवेरे 7 बजे अपनी मां से मिल सकते हैं. इसके बाद वे सीधे गांधीनगर के सचिवालय जायेंगे. यहां से हेलिकॉप्टर से वे केवड़िया जायेंगे. पीएम मोदी नर्मदा बांध का दौरा करेंगे.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. इस बार उन्होंने अपना बर्थ डे अपनी जन्म भूमि में मनाने का फ़ैसला किया है. 17 सितंबर 1950 को वडनगर में उनका जन्म हुआ था. अपने चहेते नरेंद्र भाई के बर्थ डे के लिए अहमदाबाद शहर सज-धज कर तैयार है. हवाई अड्डे से लेकर राज भवन तक होर्डिंग और बैनर लगे हैं.

अपने जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले अपनी मां से मिलेंगे. मां हीरा बा से आशीर्वाद लेंगे. लोकसभा चुनाव में मतदान करने से पहले भी मोदी अपनी मां के घर गए थे. मां ने अपने लाल को विजय का आशीर्वाद दिया था.

Narendra Modi Birthday: अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, मां से मिलकर जन्मदिन पर लेंगे आशीर्वाद

सुबह 7 बजे मां से मिलेंगे पीएम मोदी

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक़ मोदी सवेरे 7 बजे अपनी मां से मिल सकते हैं. इसके बाद वे सीधे गांधीनगर के सचिवालय जायेंगे. यहां से हेलिकॉप्टर से वे केवड़िया जायेंगे. पीएम मोदी नर्मदा बांध का दौरा करेंगे.

नर्मदा को गुजरात के लोग मां की तरह पूजते हैं. हर सुख दुख का साथी मानते हैं. इसीलिए अपने जन्म दिन पर पीएम मोदी भी नर्मदा मैया की पूजा करेंगे, उनकी आरती उतारेंगे.

पीएम मोदी ने सरदार सरोवर डैम का उद्घाटन किया था

उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद ही यहां बांध बनने का काम शुरू हो पाया था. 2017 में पीएम मोदी ने सरदार सरोवर डैम का उद्घाटन किया था. ये सरदार पटेल का सपना था. पिछले साल गुजरात में कम बारिश हुई तो डैम में पानी कम रह गया था. लेकिन इस बार बांध का जल स्तर 138 मीटर को पार कर गया है. ऐसा पहली बार हुआ है.

Narendra Modi Birthday: अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, मां से मिलकर जन्मदिन पर लेंगे आशीर्वाद

पीएम मोदी के बर्थ डे पर पूरे गुजरात में नर्मदा महोत्सव मनाया जा रहा है. क़रीब 5000 जगहों पर नर्मदा की आरती होगी. क़रीब 10 बजे पीएम नरेन्द्र मोदी गरूडेश्वरदत्त मंदिर में पूजा करेंगे. इसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जिसमें वे अपने लोगों के बीच अपने मन की बात करेंगे. फिर अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद दोपहर दिल्ली वापस लौट जायेंगे.

Narendra Modi Birthday: तकनीक और PM मोदी बनते जा रहे हैं एक दूसरे के पर्याय, तकनीक के इस्तेमाल की सुनी-अनसुनी कहानियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget