एक्सप्लोरर

'दो करोड़ महिलाएं बनीं लखपति, गांव-गांव तक पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा', लाभार्थियों से बोले पीएम मोदी

Viksit Bharat Sankalp Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के बात करते हुए कहा कि सरकार लोगों की भलाई के लिए निरंतर काम कर रही है.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुधवार (27 दिसंबर) को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत की. ऑनलाइन मोड में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में विकसित भारत यात्रा के हजारों लाभार्थियों ने हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने कहा कि सहकारिता का लाभ दूध और गन्ने के क्षेत्र में मिलना शुरू हो गया है. आने वाले समय में हमारे पशुपालकों को लाभ मिलेगा. 2 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया गया है. 

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने और देशवासियों को जोड़ने का ये अभियान लगातार विस्तार ले रहा है. दूर-दूर के गांवों तक पहुंच रहा है. युवा, महिलाएं, गांव के वरिष्ठ नागरिक आज मोदी की गारंटी की गाड़ी का इंतजार करते हैं और इस गाड़ी के कार्यक्रम का इंतजाम भी करते हैं. उन्होंने कहा कि इस महा-अभियान को सफल बनाने के लिए मैं आप सभी देशवासियों के आभार व्यक्त करता हूं.

लाखों गांवों तक पहुंची विकसित भारत यात्रा

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को शुरू हुए अभी 50 दिन भी नहीं हुए. लेकिन ये यात्रा अब तक लाखों गांवों में पहुंच चुकी है. ये अपने आपमें एक रिकॉर्ड है. उन्होंने बताया कि बीते दिनों जब-जब मुझे इस यात्रा से जुड़ने का अवसर मिला है, तो मैंने एक बात नोट की है. जिस प्रकार देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाएं आत्मविश्वास से अपनी बातें सामने रखते हैं, उन्हें सुनकर मैं खुद विश्वास से भर जाता हूं.

पहली बार हो रहा देशव्यापी हेल्थ चेकअप

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश के कोटि-कोटि लाभार्थी सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने के माध्यम बन रहे हैं. वे सहायता पाने के बाद रुकते नहीं हैं, बल्कि इसमें से एक नई ताकत प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अधिक परिश्रम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां भी जा रही है, वहां लोगों का विश्वास बढ़ा रही है. यात्रा शुरू होने के बाद उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 4.5 लाख नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है. यात्रा के दौरान मौके पर ही 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं.

लाभार्थियों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार देशव्यापी हेल्थ चेकअप हो रहा है. लगभग 1.25 करोड़ लोगों का हेल्थ चेकअप हो चुका है. 70 लाख लोगों की टीबी से जुड़ी जांच पूरी हो चुकी है. 15 लाख लोगों की सिकल सेल एनीमिया की जांच हुई है. आजकल तो आयुष्मान भारत कार्ड के साथ-साथ ABHA कार्ड भी तेजी से बनाए जा रहे हैं.

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 10 करोड़ बहन-बेटियां

पीएम ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए, गांवों में महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए भारत सरकार बहुत बड़ा अभियान चला रही है. बीते वर्षों में देश में लगभग 10 करोड़ बहन-बेटियां और दीदियां स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं. उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हमें 'वोकल फॉर लोकल का संदेश गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाना है. भारत के युवाओं, किसानों का श्रम और भारत की मिट्टी की महक जिसमें हो, ऐसे सामान को खरीदें और उसका प्रचार-प्रसार करें. 

यह भी पढ़ें: 24 में कौन बनेगा पीएम: यूपी, एमपी, राजस्‍थान से भी ज्‍यादा उत्‍तर भारत के किस राज्‍य में मोदी सबसे ज्‍यादा फेवरेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget