एक्सप्लोरर

MP में बजेगा लोकसभा चुनाव का बिगुल, CM मोहन के शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी का पहला दौरा, राज्य को मिलेगी 7300 करोड़ की सौगात

PM Modi In Madhya Pradesh: इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आज रविवार को PM नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश में पहला दौरा होने वाला है. यहां झाबुआ में आदिवासियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

PM Modi In Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार (11 फरवरी) को मध्य प्रदेश दौरे पर जा रहे हैं. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में BJP की प्रचंड जीत के बाद मोहन यादव सूबे के मुख्यमंत्री बने हैं. नई सरकार के गठन के बाद पहली बार PM मोदी का दौरा मध्य प्रदेश में होने जा रहा है.

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी सूबे के झाबुआ में आदिवासी समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

PM के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे देश भर से आए आदिवासियों के प्रतिनिधि

राज्य बीजेपी मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने बताया कि गोपालपुरा में होने वाले सम्मेलन में देश भर से आदिवासी हिस्सा लेंगे. लोकसभा चुनाव से पहले इस साल राज्य में मोदी की यह पहली यात्रा होगी. राज्यों में सबसे अधिक मध्य प्रदेश में आदिवासियों के लिए छह लोकसभा सीटें आरक्षित हैं. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राज्य की आहार अनुदान योजना के तहत लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को मासिक किस्त भी देंगे.

योजना के तहत विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक भोजन के लिए 1,500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं. प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत 1.75 लाख 'अधिकार अभिलेख' (भूमि अधिकारों का रिकॉर्ड) भी वितरित करेंगे.

रखेंग विश्वविद्यालय की आधारशीला

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वह टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे जो राज्य के आदिवासी बहुल जिलों के युवाओं को सुविधाएं प्रदान करेगा. 170 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाला यह विश्वविद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा.

लोकसभा चुनाव के लिए बेहद खास है PM का दौरा
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुताबिक, झाबुआ में रविवार को आयोजित रैली ऐतिहासिक होने वाली है. इसी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुताबिक, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से पार्टी को अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग सहित सभी समाज का समर्थन मिला है, उससे संगठन काफी उत्साहित है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में PM मोदी का संबोधन निश्चित तौर पर इन समूहों के बीच अच्छा संदेश देने वाला होगा. लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में PM का पहला दौरा, वह भी आदिवासी बहुल क्षेत्र में करके, एक खास मैसेज बीजेपी इस समुदाय के बीच देना चाहती है.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें:UP Politics: केवल एक टेस्ट पास कर पाए हैं जयंत चौधरी, BJP से दिल मिलाना RLD की मजबूरी? अखिलेश यादव से दूरी ही जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया', कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
LIVE: 'अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया', कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
Parliament Monsoon Season Live: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'
LIVE: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget