एक्सप्लोरर

PM Modi in Uttarakhand: उत्तराखंड को न्यू ईयर गिफ्ट देकर विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- प्रोजेक्ट्स में अड़ंगा लगाना उनका ट्रेडमार्क

Uttarakhand Assembly Election 2022: देवभूमि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब. उत्तराखंड को 17,500 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं की मिली सौगात.

Uttarakhand Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के हल्द्वानी में 17,500 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने कहा कि जिन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन हुआ है, उनसे हलद्वानी के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी  मिलेगी. पीएम ने कहा, हल्द्वानी शहर के ओवरऑल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए हम लगभग 2,000 करोड़ रुपये की योजना लेकर आ रहे हैं. अब हल्द्वानी में पानी, सीवरेज, सड़क, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट सभी जगह पर अभूतपूर्व सुधार होगा.

पीएम मोदी ने कहा, आज कुमाऊं आने का सौभाग्य मिला तो कई पुरानी यादें ताज़ा हो गई हैं और ये इतनी आत्मीयता से आपने जो उत्तराखंडी टोपी मुझे पहनाई गई है, वो उसे पहनकर मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि यह उत्तराखंड का दशक है और मैं जानता हूं कि उत्तराखंड की शक्ति क्या है.

UP Elections 2022: यूपी में कब होंगे चुनाव, कैसी हैं तैयारियां? जानें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

इस दशक को बनाएंगे उत्तराखंड का दशक- पीएम

उत्तराखंड में बढ़ रहा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, चार धाम महापरियोजना, नए बन रहे रेल रूट्स, इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाएंगे. उत्तराखंड से कितनी ही नदियां निकलती हैं. आजादी के बाद से ही, यहां के लोगों ने दो धाराएं और देखी हैं. एक धारा है- पहाड़ को विकास से वंचित रखने की  दूसरी धारा है- पहाड़ के विकास के लिए दिन रात एक कर देने की.

PM Modi in Uttarakhand: उत्तराखंड को न्यू ईयर गिफ्ट देकर विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- प्रोजेक्ट्स में अड़ंगा लगाना उनका ट्रेडमार्क

 

पीएम मोदी ने कहा कि ये आधारशिला मात्र पत्थर नहीं हैं बल्कि वो संकल्प हैं, जो डबल इंजन की सरकार पूरा करके दिखाएगी. पहाड़ी राज्य को बड़ी सौगात देकर पीएम ने कहा, उत्तराखंड अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर चुका है. इन वर्षों में आपने ऐसे भी सरकार चलाने वाले देखे हैं जो कहते थे- चाहे उत्तराखंड को लूट लो, मेरी सरकार बचा लो. इन लोगों ने दोनों हाथों से उत्तराखंड को लूटा. जिन्हें उत्तराखंड से प्यार हो, वो ऐसा सोच भी नहीं सकते.

Kanpur IT Raid: पीयूष जैन ने जब्त खजाना कोर्ट से मांगा वापस, कहा- टैक्स-जुर्माने के 52 करोड़ काटो और बाकी दो

विपक्ष पर जमकर बरसे मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आज जब जनता जनार्दन इन लोगों की सच्चाई जान चुकी है, तो इन लोगों ने एक नई दुकान खोल रखी है. वो दुकान है- अफवाह फैलाने की. अफवाह बनाओ, फिर उसे प्रवाहित करो और उसी अफवाह को सच मानकर दिनरात चिल्लाते रहो.

विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, पहले जो सरकार में रहे हैं, ये उनका परमानेंट ट्रेडमार्क रहा है. आज यहां उत्तराखंड में जिस लखवाड़ प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ है, उसका भी यही इतिहास है. इस परियोजना के बारे में पहली बार 1976 में सोचा गया था. आज 46 साल बाद, हमारी सरकार ने इसके काम का शिलान्यास किया है.

जब हम किसी ऐतिहासिक स्थल पर जाते हैं तो वहां हमें ये बताया जाता है कि इस स्थान को इतने साल पहले बनाया गया था, ये इमारत इतनी पुरानी है. दशकों तक देश का ये हाल रहा है कि बड़ी योजनाओं की बात आते ही कहा जाता था- ये योजना इतने साल से अटकी है, ये प्रोजेक्ट इतने दशक से अधूरा है.

Kalicharan Arrested: कालीचरण की गिरफ्तारी पर BJP-कांग्रेस सरकार आमने-सामने, CM बघेल ने नरोत्तम मिश्रा से पूछा- आप खुश नहीं?

पीएम मोदी ने कहा कि कनेक्टिविटी के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के हर पहलू को अनदेखा किया गया. हमारी सेना और सैनिकों को सिर्फ और सिर्फ इंतजार ही कराया. आज दिल्ली और देहरादून में सत्ताभाव से नहीं, सेवाभाव से चलने वाली सरकारें हैं. पहले की सरकारों ने सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद कैसे इस क्षेत्र की अनदेखी की, ये राष्ट्ररक्षा के लिए संतानों को समर्पित करने वाली कुमाऊं की वीर माताएं भूली नहीं हैं.

ये भी पढ़ें-
Kalicharan Arrested: आखिर कैसे शिकंजे में आया महात्मा गांधी को अपश्ब्द कहने वाला कालीचरण? एक गलती ने सलाखों के पीछे पहुंचाया

New Year Celebration: नए साल का जश्न मनाने गोवा पहुंच रहे हैं दिल्ली-मुंबई से लोग, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget