एक्सप्लोरर

ब्रिटेन में मोदी: करीब एक दर्जन अहम समझौतों पर मुहर लगने की उम्मीद

पीएम मोदी राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) में द्विपक्षीय मुलाकातों और बहुपक्षीय चर्चा में भाग लेने के लिए आज ब्रिटेन पहुंचे. इस दौरे पर करीब दर्जनभर समझौते होने की भी संभावना है.

लंदन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) में द्विपक्षीय मुलाकातों और बहुपक्षीय चर्चा में भाग लेने के लिए आज ब्रिटेन पहुंचे. ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने हीथ्रो हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया. जॉनसन ने कहा कि वो भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार को लेकर उत्साहित हैं और मोदी की ये यात्रा ‘बड़े आर्थिक लाभ’ का रास्ता खोलने में सहायक होगी. इस दौरे पर मोदी का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है. इसमें सबसे पहले वो 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री टेरीजा मे के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

इस बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना

  • अलगावाद
  • सीमा पार आतंकवाद
  • वीजा और इमिग्रेशन
  • साझा हितों के कई और मुद्दों पर चर्चा की संभावना

वहीं इस दौरे पर करीब दर्जनभर समझौते होने की भी संभावना है जिन समझौतों के होने की संभावना है उनमें-

  • आयुर्वेदिक चिकित्सा समझौते पर दस्तखत
  • भारतीय आयुर्वेद संस्थान और ब्रिटेन के कॉलेज ऑफ मेडिसिन के बीच करार पर मुहर
  • अवैध शरणार्थियों को वापस भेजने वाले वाले एमओयू का नवीनीकरण
  • नास्कॉम, इनोवेट यूके, नीति आयोग और उसके ब्रिटिश समकक्ष संस्थानों के बीच समझौता की संभावना है
  • इसके अलावा ब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों की वापसी की प्रक्रिया निर्धारित करने पर भी सहमति अपेक्षित है
  • द्विपक्षीय बातचीत के दौरान भारत के भगोड़े अपराधियों की वापसी के संबंध में भी चर्चा की उम्मीद है

मोदी लंदन में साइंस म्यूजियम में आयोजित ‘5000 इयर्स ऑफ साइंस एंड इनोवेशन’ प्रदर्शनी में शिरकत करेंगे. इस दौरान वो भारतीय मूल के लोगों, वैज्ञानिकों और इनोवेटर्स से बातचीत करेंगे. इसके बाद प्रिंस चार्ल्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में न्यू आयुर्वेदिक सेंटर फॉर एक्सिलेंस का उद्घाटन किया जाएगा. फिर मोदी थेम्स नदी के किनारे पर स्थापित बसवेश्वर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. मोदी ने 2015 में ब्रिटेन की यात्रा के दौरान इस प्रतिमा का उद्घाटन किया था. फ्रांसिस क्रीक इंस्टीट्यूट में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा में द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ दूसरी मुलाकात करेंगे.

इसके बाद कैंसर शोध, मलेरिया और अन्य बीमारियों पर काम कर रहे भारतीय मूल के वैज्ञानिकों से मुलाकात के बाद दोनों नेता भारत-ब्रिटेन सीईओ फोरम की शुरुआत करेंगे. इसके बाद मोदी ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम से पहले बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात करेंगे. इस कार्यक्रम का लंदन में आज सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर से सीधा प्रसारण किया जाएगा. सीधा प्रसारण खत्म होने के बाद वो 'कॉम्नवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्मेंट मीटिंग' की बैठक के औपचारिक स्वागत के लिए ब्रिटेन की प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे.

इसके बाद वो कल 'कॉम्नवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्मेंट मीटिंग' की बैठक के लिए जाएंगे जहां विश्व नेता अनौपचारिक रूप से बातचीत करेंगे. इसी के साथ मोदी की ब्रिटेन यात्रा का समापन हो जाएगा और फिर वो भारत लौट आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget