एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'आगरा में दूसरे दलों को प्रत्याशी नहीं मिल रहे', UP में कार्यकर्ताओं से संवाद में बोले पीएम मोदी

PM Modi Agra Rally: लोकसभा चुनाव 2024 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार शुरू कर दिया है. इसी क्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगरा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के आगरा के कार्यकर्ताओं से बुधवार (03 अप्रैल) को संवाद किया. इस दौरान पीएम मोदी ने आगरा से विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार घोषित न होने पर तंज कसा. पीएम मोदी ने कहा, आगरा में दूसरे दलों को प्रत्याशी नहीं मिल रहे.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि पोलिंग बूथ पर विजय ही किसी भी चुनाव में जीत की आत्मा होती है और कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में अपने बूथ के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लक्ष्य के साथ काम करना होगा. पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के तहत आने वाली 10 लोकसभा सीटों के सभी 22,648 बूथों के कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के माध्यम से संबोधित किया.

'पोलिंग बूथ नहीं जीते तो चुनाव भी नहीं जीते'

उन्होंने कहा, ''हम चुनाव में कितनी ही बड़ी विजय प्राप्त करने की इच्छा रखते हों लेकिन जब तक पोलिंग बूथ नहीं जीतते हैं तब तक चुनाव जीत ही नहीं सकते हैं इसलिए चुनाव में विजय की जो आत्मा है वह पोलिंग बूथ की विजय में है.'' पीएम मोदी ने कहा, ''इसलिए मेरा तो हमेशा आग्रह रहता है कि हमें एक ही लक्ष्य लेकर काम करना चाहिए कि हम अपना पोलिंग बूथ जीतेंगे और पुराने जितने भी रिकॉर्ड हैं उन सबको तोड़ने का संकल्प लेकर काम करेंगे.''

'विपक्षी पार्टियों के उड़े होश'

उन्होंने कहा, ''लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, हर चुनाव में आपकी मेहनत से नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. आप लोगों का यह जोश देखकर मुझे तो प्रसन्नता होती ही है लेकिन बाकी पार्टियों के नेता तो आपका यह जोश देखकर पहले ही ठंडे पड़ जाते हैं.’’

पीएम मोदी ने कहा ‘‘मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के सभी बीजेपी कार्यकर्ता हर सीट पर, हर पोलिंग बूथ पर विजय सुनिश्चित करने के लिए जी जान से जुट गए हैं. आप लोगों को सही दिशा में अपने प्रयास तेज करने हैं और हर मतदाता तक अपनी बात पहुंचानी है.’’

प्रधानमंत्री ने नमो ऐप के जरिये बूथ समिति के सदस्यों और पन्ना प्रभारियों को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कुछ बूथ अध्यक्षों से बात भी की. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में संभल, बदायूं, बरेली, आंवला, एटा, हाथरस, आगरा, फ़तेहपुर सीकरी, फ़िरोज़ाबाद और मैनपुरी लोकसभा सीटों पर आगामी सात मई को मतदान होगा.

ये भी पढ़ें: ABP News-CVoter Survey: दिल्ली चाहती है नरेंद्र मोदी फिर से बनें पीएम, जानें दूसरे नंबर पर कौन? सर्वे का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
मंत्रियों से फीडबैक और बूथ अध्यक्ष के घर 'ब्रेकफास्ट', नितिन नबीन ने देहरादून से क्या दिया संदेश
मंत्रियों से फीडबैक और बूथ अध्यक्ष के घर 'ब्रेकफास्ट', नितिन नबीन ने देहरादून से क्या दिया संदेश
अभिषेक बनर्जी से मिलने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाला गुस्सा, कहा- शासक हत्यारे...
भतीजे अभिषेक से मिलने अस्पताल पहुंचीं ममता, BJP पर निकाला गुस्सा, कहा- 'शासक हत्यारे बन गए'
538 जांबाज अग्निवीर पास-आउट होकर भारतीय सेना में शामिल, जम्मू कश्मीर में खाई देश की रक्षा की कसम
538 जांबाज अग्निवीर पास-आउट होकर भारतीय सेना में शामिल, जम्मू कश्मीर में खाई देश की रक्षा की कसम

वीडियोज

DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
IPL 2026 Final: फाइनल से पहले 'तूफान' ने बिगाड़ा गुजरात का खेल, बुरी तरह फंसी टीम
फाइनल से पहले 'तूफान' ने बिगाड़ा गुजरात का खेल, बुरी तरह फंसी टीम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget