एक्सप्लोरर

चुनावी राज्यों में ताबड़-तोड़ रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, पांच राज्यों में कुल 35 रैलियों का है कार्यक्रम

Election 2023: राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव प्रस्तावित हैं. इन चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे, इन राज्यों में नवंबर महीनों की अलग-अलग तारीखों में मतदान कराया जाएगा

PM Modi Addressing Political Rally: केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा कर दी है. बीजेपी की तरफ से इन चुनाव के पोस्टर व्बॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाए गए हैं. खबरों के मुताबिक पीएम मोदी पांच राज्यों में कुल मिलाकर 34 से 35 रैलियां कर सकते हैं. इनमें से मध्यप्रदेश में कुल 11 रैलियां राजस्थान में 10 रैलियां, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में 6-6 रैलियां और मिजोरम में एक रैली को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों लगातार चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में वह शनिवार (21 अक्टूबर 2023) को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. हालांकि पीएम मोदी यहां पर किसी सियासी रैली को संबोधित करने नहीं जा रहे हैं बल्कि वह सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह को मनाने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. 

सिंधिया स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पीएम मोदी
पीएमओ के मुताबिक वह स्कूल में एक बहुद्देश्यीय खेल परिसर का शिलान्यास करेंगे और इसका वार्षिक पुरस्कार विशिष्ट पूर्व छात्रों और शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वालों को प्रदान करेंगे. मोदी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे. सिंधिया स्कूल की स्थापना ग्वालियर के तत्कालीन रजवाड़े ने 1897 में की थी और यह ऐतिहासिक ग्वालियर किले के ऊपर स्थित है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सिंधिया राजघराने के वंशज हैं और वह मध्यप्रदेश के एक प्रमुख नेता हैं. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

इससे पहले पीएम मोदी ने ने गुरुवार को विश्वास जताया था कि मध्यप्रदेश के मतदाता पिछले दो लोकसभा चुनावों की तरह विधानसभा चुनाव में भी उन्हें सीधा समर्थन देंगे और डबल इंजन की सरकार चुनेंगे. राज्य के लोगों को संबोधित एक पत्र में, मोदी ने कहा कि उनका हमेशा मध्यप्रदेश के साथ विशेष जुड़ाव रहा है और यही कारण है कि जनता ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को अभूतपूर्व जीत दिलाते हुए उन्हें असीमित स्नेह दिया

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'क्यों उनका नाम लेते हो..', ओम प्रकाश राजभर का नाम सुनते ही शिवपाल यादव ने कह दी ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget