एक्सप्लोरर

कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए पीएम मोदी, जर्मनी हादसे पर जताया दुख

PM Modi Addressed Catholic Conference of India: पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे हमेशा आपसे स्नेह मिला है. पोप फ्रांसिस से भी मुझे वही स्नेह मिलता है."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) की ओर से आयोजित क्रिसमस समारोह को संबोधित करते हुए ईसाई समुदाय, भारत की नई नीतियों और ईसा मसीह के संदेशों को लेकर भाषण दिया.

उन्होंने कहा, "यह अवसर, यह दिन हम सबके लिए यादगार रहने वाला है. यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि इसी साल CBCI की स्थापना के 80 वर्ष पूरे हो रहे हैं. मैं CBCI से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे हमेशा आपसे स्नेह मिला है. पोप फ्रांसिस से भी मुझे वही स्नेह मिलता है. इटली में G7 की बैठक के दौरान, मैं उनसे मिला. यह तीन साल में मेरी उनसे दूसरी मुलाकात थी. मैंने उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया."

जर्मनी में हुए हमले को लेकर पीएम ने क्या कहा?

पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही जर्मनी में क्रिसमस मार्केट में लोगों को जानबुझकर कार से कुचलने की घटना को लेकर कहा, "ईसा मसीह हमें प्यार का संदेश देते हैं. लेकिन पिछले दिनों जर्मनी में क्रिस्मस मार्केट में हमला हुआ इसे देख कर दुख होता है. कुछ साल पहले ईस्टर में कोलंबो में लोगों को मारा गया. मैंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी."

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मेरे लिए वह बहुत संतोषजनक क्षण था जब हम एक दशक पहले युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार को सुरक्षित बचाकर वापस लाए थे. वे 8 महीने तक वहां बड़ी विपत्ति में फंसे हुए थे, बंधक बने हुए थे. हमारी सरकार ने उन्हें वहां से निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए. हमारे लिए ये सभी मिशन महज कूटनीतिक मिशन नहीं हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों को वापस लाने की भावनात्मक प्रतिबद्धता है. आज का भारत, भारत के हर बेटे को, चाहे वे किसी भी मुश्किल परिस्थिति में फंसे हों, साथ लाता है."

कोरोना में भी हमने दुनिया की चिंता की: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कोविड -19 का जिक्र करते हुए कहा, "कोरोना की महामारी में बड़े देशों ने केवल अपने हितों की चिंता की, हमने दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में दवाईयां पहुंचाई. गयाना दौरे पर, कुवैत दौरे पर लोगों ने भारत की तारीफ की है.  बीते 10 साल में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को परास्त किया. ये इसलिए हुआ क्योंकि लोगों में ये उम्मीद जगी कि गरीबी से जंग जीती जा सकती है. भारत की दस साल की विकास यात्रा ने हमें उम्मीदें दी है.  बाइबल कहती है हम एक दूसरे की चिंता करें, दूसरे की भलाई की कामना करें."

ये भी पढ़ें:

बांग्लादेश ने की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग, भारत बोला- 'नो कमेंट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक केस में जल्द खुलेंगे राज? CBI ने दाखिल की 20 हजार पन्नों की चार्जशीट
NEET पेपर लीक केस में जल्द खुलेंगे राज? CBI ने दाखिल की 20 हजार पन्नों की चार्जशीट
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
Xप्लेन: CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
Embed widget