एक्सप्लोरर

बांग्लादेश ने की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग, भारत बोला- 'नो कमेंट'

Bangladesh Request To India: बांग्लादेश में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद 5 अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ कर जाना पड़ा था. तब से उन्होंने भारत में शरण ली हुई है.

Bangladesh Request To India: बांग्लादेश में तख्तापलट के कई महीनों को बाद आखिरकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर दी है. बांग्लादेश ने इसके लिए भारत को चिट्ठी भी लिखी है, जिसका रिएक्शन भी भारत ने दे दिया है. भारत ने कहा है- 'नो कमेंट'. भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसका खुलासा किया और कहा कि फिलहाल नई दिल्ली के पास इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं है.

एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि हमें प्रत्यर्पण अनुरोध के संबंध में आज बांग्लादेश उच्चायोग से एक नोट वर्बल मिला है. फिलहाल हमारे पास इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं है."

शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद मोहम्मद यूनुस ने संभाली कमान

शेख हसीना 5 अगस्त, 2024 को बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद बांग्लादेश से भारत आ गईं थीं. फिलहाल वह बांग्लादेश में हुई हिंसा और मौतों को लेकर कई अदालती मामलों का सामना कर रही हैं. शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनी. इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर खूब अत्याचार हुए. इसके चलते भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते बिगड़ गए हैं. 

गिरफ्तार किए जा रहे शेख हसीना के करीबी

गौर करने वाली बात ये है कि शेख हसीना और उनके करीबी यहयोगी पहले से ही ढाका स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण की ओर से गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे हैं और यूनुस सरकार ने उनकी गिरफ्तारी के लिए आंतरिक पुलिस संगठन इंटरपोल से मदद मांगी है. 

बांग्लादेश के गृह सलाहकार ने भारत को भेजी चिट्टी

इससे पहले सोमवार (23 दिसंबर, 2024) को बांग्लादेश के गृह सलाहकार जहांगीर आलम ने कहा कि उनके कार्यालय ने अपदस्थ प्रधानमंत्री के भारत से प्रत्यर्पण की सुविधा के लिए विदेश मंत्रालय को एक चिट्ठी भेजा है. वह बोले, "हमने उनके प्रत्यर्पण के संबंध में विदेश मंत्रालय को एक पत्र भेजा है. प्रक्रिया अभी चल रही है." आलम ने कहा कि ढाका और नई दिल्ली के बीच प्रत्यर्पण संधि पहले से ही मौजूद है और इसके तहत हसीना को बांग्लादेश वापस लाया जा सकता है."

यह भी पढ़ें- 'सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या के लिए CM फडणवीस जिम्मेदार', महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
Xप्लेन: EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget