एक्सप्लोरर

PM Modi in Germany: पीएम मोदी ने बर्लिन में भारतीयों को किया संबोधित, कहा - अब समय नहीं गंवाएगा भारत, कांग्रेस पर साधा निशाना

PM Modi Berlin: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की जनता ने 2019 में सरकार को पहले से भी ज्यादा मजबूत बना दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं और शुरुआत जर्मनी से हो चुकी है. जर्मनी में चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने भारत माता की जय के नारे से अपने संबोधन की शुरुआत की. लेकिन इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए. पीएम ने इस दौरान कांग्रेस को भी निशाने पर लिया. साथ ही कहा कि, अब भारत रिस्क लेने से नहीं डरता है और छोटी सोच नहीं रखता. 

आपका प्यार और आशीर्वाद मेरी ताकत - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, आपमें से कई लोग जर्मनी के अलग-अलग शहरों से बर्लिन पहुंचे हैं. आज मैं काफी हैरान था कि, यहां ठंड का समय है. लेकिन कई छोटे-छोटे बच्चे भी सुबह 4 बजे आ गए थे. आपका ये प्यार और आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी ताकत है. पीएम मोदी ने कहा कि, मैं पहले भी जर्मनी आया हूं, आपमें से कई लोग जब भारत आए हैं तो मिलने का मौका मिला है. मैं आज देख रहा हूं कि हमारी नई पीढ़ी बड़ी तादात में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण युवा जोश है. 

'भारत को पता है कहां जाना है'
पीएम मोदी ने कहा कि, आज मैं न तो मेरी बात करने आया हूं और ना ही मोदी सरकार की बात करने आया हूं. मेरा मन करता है कि जी भरके आप लोगों से करोड़ों हिंदुस्तानियों की बात करूं. जब मैं करोड़ों हिंदुस्तानियों का जिक्र करता हूं तो इनमें वो लोग भी शामिल हैं जो यहां रहते हैं. 21वीं सदी का ये समय भारतीयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय है. आज भारत मन बन चुका है और भारत ने मन बना लिया है. भारत आज संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है. आज भारत को पता है कि कहां जाना है, कैसे जाना है और कब तक जाना है. 

नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है भारत - मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, देश की जनता ने 2019 में सरकार को पहले से भी ज्यादा मजबूत बना दिया. भारत को चौतरफा आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह की निर्णायक सरकार चाहिए वैसी सरकार को ही भारत की जनता ने सत्ता सौंपी है. मैं जानता हूं कि उम्मीदों का कितना बड़ा आसमान हमसे जुड़ा हुआ है. मैं ये भी जानता हूं कि मेहनत की पराकाष्टा करके खुद को खपाकर कोटि-कोटि भारतीयों के सहयोग से भारत नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है. भारत अब समय नहीं गंवाएगा, भारत अब समय नहीं खोएगा. 

पीएम ने भारतीयों से कहा कि, देश आगे बढ़ता है जब देश के लोग उसके विकास का नेतृत्व करें, देश आगे बढ़ता है, जब देश के लोग उसकी दिशा तय करें. अब आज के भारत में सरकार नहीं बल्कि देश के कोटि-कोटि जन ही ड्राइविंग फोर्स है. पीएम ने कहा कि, देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिला है. अब किसी को ये नहीं कहना पड़ेगा कि मैं दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं और 15 पैसा पहुंचता है. वो कौन सा पंजा है जो 85 पैसा घिस लेता था. पीएम मोदी ने कहा कि, अब भारत छोटा नहीं सोचता है. 

भारत में 68 हजार से ज्यादा स्टार्टअप
नया भारत अब सिर्फ सिक्योर फ्यूचर की नहीं सोचता, बल्कि रिस्क लेता है, इनोवेट करता है, इन्क्युबेट करता है. मुझे याद है, 2014 के आसपास, हमारे देश में 200-400 ही स्टार्ट अप्स हुआ करते थे. आज 68 हजार से भी ज्यादा स्टार्टअप्स हैं, दर्जनों यूनिकॉर्न हैं. आज सरकार इनोवेटर्स के पांवों में जंजीर डालकर नहीं, उनमें जोश भरकर, उन्हें आगे बढ़ा रही है. 

ये भी पढ़ें - 

PM Modi Europe Visit: जर्मनी में पीएम मोदी बोले- रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण तेल की कीमतें आसमान छू रही

SpiceJet Turbulence Accident: DGCA ने जांच पूरी होने तक क्रू मेम्बर को ड्यूटी से हटाया, दो यात्री ICU में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Nandigram Bypoll Result Live: बंगाल की नंदीग्राम सीट उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, कुछ देर में आएगा रुझान
LIVE: बंगाल की नंदीग्राम सीट उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, कुछ देर में आएगा रुझान
'कांग्रेस को अब विदेशी अरबपति से प्यार क्यों?' मस्क के समर्थन पर भड़की BJP
'कांग्रेस को अब विदेशी अरबपति से प्यार क्यों?' मस्क के समर्थन पर भड़की BJP
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget