एक्सप्लोरर

SpiceJet Turbulence Accident: DGCA ने जांच पूरी होने तक क्रू मेम्बर को ड्यूटी से हटाया, दो यात्री ICU में

SpiceJet turbulence: इस विमान में कुल 195 लोग सवार थे. जिनमें 2 पायलट और 4 केबिन क्रू मेम्बर भी शामिल थे. मुंबई से ये विमान एक मई की शाम 5:13 बजे उड़ा था.

SpiceJet turbulence: रविवार को स्पाईस जेट का विमान SG-945 मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जाते समय क़ाज़ी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पर उतरने से ठीक पहले खतरनाक टरब्यूलेंस का शिकार हो गया था. इस हादसे में ऊपर से सामान गिरने आदि से क़रीब 40 यात्री घायल हो गए थे. डीजीसीए ने इस विमान की फ़ौरी तौर पर जांच के बाद आज इस घटना का आधिकारिक ब्योरा अपनी एक रिपोर्ट में जारी किया है. इस विमान में कुल 195 लोग सवार थे. जिनमें 2 पायलट और 4 केबिन क्रू मेम्बर भी शामिल थे. मुंबई से ये विमान एक मई की शाम 5:13 बजे उड़ा था. इंस्पेक्शन के बाद स्पाईस जेट के इस विमान को कोलकाता में रखा गया है. 

क़ाज़ी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पर उतरते समय विमान ने टरब्यूलेंस के कई तीव्र झटके महसूस किए. और वर्टिकल लोड फ़ैक्टर +2.64G से - 1.36G के अंतर पर था. इस दौरान विमान के आटो पायलट ने दो मिनट तक काम करना बंद कर दिया था जिसके कारण इसे मैन्यूअली उड़ाया गया. एयर क्राफ़्ट से दुर्गापुर एटीसी को बताया गया कि टरब्यूलेंस के कारण कुछ यात्रियों को चोट आई है इसलिए लैंडिंग के बाद उन्हें मेडिकल सहायता की ज़रूरत होगी. 

डीजीसीए के अनुसार ख़तरनाक टरब्यूलेंस के दौरान ये मुख्य बातें हुईं

1. 14 यात्रियों और 3 केबिन क्रू को चोट लगी. ये चोटें सिर पर, रीढ़ की हड्डी पर, कंधे पर, माथे पर और चेहरे पर आई हैं. इस वक़्त इनमें से 3 यात्री अस्पताल में भर्ती हैं. 

2. इनमें से 2 यात्री दुर्गापुर में आईसीयू में भर्ती हैं. इनमें से एक यात्री को सिर में चोट के कारण डायमंड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है और दूसरे यात्री को रीढ़ की हड्डी की चोट के कारण मिशन अस्पताल में भर्ती किया गया है. 

3. ऑक्सीजन पैनल खुल गए और ऑक्सीजन मास्क इस्तेमाल के लिए नीचे गिर आए.  

4. विमान की कुछ सीटों के हत्थे और ऊपर लगे डेकोरेटिव पैनल टूटे गए. 

5. गैलरी का सामान विमान के फ़्लोर में बिखर गया. 

डीजीसीए ने ये कदम उठाए हैं
1. विमान के सभी क्रू मेम्बर को फ़िलहाल जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है. 
2. दुर्गापुर से एयरक्राफ़्ट को उड़ान भरने का आदेश देने वाले एएमई और मेंटेनेंस कंट्रोल सेंटर के इंचार्ज को भी फ़िलहाल जाँच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है. 
3. डीजीसीए इस एयरक्राफ़्ट की विस्तृत जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ेंः

Fake Stent: RTI से खुलासा- दिल्ली में गलत स्टेंट की वजह से हुई 265 की मौत, BJP ने केजरीवाल सरकार को घेरा

EID 2022: पूरी दुनिया में ऐसे तय होती है ईद की तारीख, कई बार अलग-अलग दिनों में मनाया जाता है त्योहार, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget