एक्सप्लोरर

सीमा विवाद: कांग्रेस बोली- पीएम मोदी की LAC पर टिप्पणी ने चीन के रुख का समर्थन किया

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को घेर रही है. अब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गलवान घाटी गतिरोध पर पीएम मोदी की टिप्पणी ने चीन का समर्थन किया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने लद्दाख गतिरोध पर सरकार के इरादे पर सवाल खड़े करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बयान से चीन के इस रुख का समर्थन किया है कि उसने भारतीय भू-भाग में घुसपैठ नहीं की. पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि जब तक LAC पर पहले जैसी स्थिति नहीं हो जाती, तब तक सरकार को अपने कदम पीछे नहीं हटाना चाहिए.

नरेंद्र मोदी वास्तव में ‘सरेंडर मोदी’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारतीय भू्-भाग चीन को सौंपे जाने का आरोप लगाने के एक दिन बाद रविवार को उन पर तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी वास्तव में ‘सरेंडर मोदी’ हैं, हालांकि, उन्होंने अंग्रेज़ी में सरेंडर की स्पेलिंग कुछ अलग अंदाज में लिखी थी. अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने जापान टाइम्स के एक लेख को भी शेयर किया. इस लेख का टाइटल था- ‘भारत की चीन के प्रति तुष्टीकरण की नीति का खुलासा हुआ.’

सरकार को अपने कदम पीछे नहीं हटाने चाहिए- कपिल सिब्बल

कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकार को इनकार करने की मुद्रा में नहीं रहना चाहिए. जब तक चीन पीछे नहीं हटता है और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पूर्व स्थिति बहाल नहीं हो जाती है, तब तक उसे (सरकार को) भी अपने कदम पीछे नहीं हटाने चाहिए.

गौरतलब है कि मोदी ने भारत-चीन सीमा पर मौजूदा स्थिति के बारे में बुलाई गई एक सर्वदलीय बैठक में शुक्रवार को कहा था, ‘ना वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है, ना ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है.’

प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी की काफी आलोचना हुई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने भारतीय जमीन चीन को सौंप दी. पार्टी ने सवाल किया कि जब एलएसी के इस ओर चीनी सैनिक नहीं आये थे तो फिर 20 भारतीय सैनिक कहां शहीद हुए?

पीएम भी वही कह रहे हैं, जो चीन कह रहा है- कांग्रेस

सिब्बल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जब चीन ने एलएसी का उल्लंघन किया और गलवान घाटी पर दावा पेश किया, तब आपने (प्रधानमंत्री मोदी) कहा कि भारतीय भू-भाग में कोई नहीं घुसा है, आप भी वही कह रहे हैं जो चीन कह रहा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘क्या इस तरह से प्रधानमंत्री ने चीन के इस रुख को सहमति नहीं प्रदान कर दी है कि उन्होंने (चीनियों ने) हमारे क्षेत्र में कभी घुसपैठ नहीं की.’

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार में किसी को भी इनकार करने की मुद्रा में नहीं होना चाहिए. जब तक चीन पीछे नहीं हटता है, हमारी सरकार को पीछे नहीं हटना चाहिए या इन क्षेत्रों के किसी हिस्से को चीन को सौंपा जाना प्रतीत नहीं होना चाहिए.

सिब्बल ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री का बयान सैनिकों के साहस एवं सर्वोच्च बलिदान का अपमान नहीं है, जिन्होंने गलवान घाटी में भारतीय भू-भाग से चीनियों को खदेड़ने की कोशिश की.

प्रधानमंत्री की टिप्पणी, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और थल सेना के बयानों से अलग- सिब्बल

सरकार से और सवाल करते हुए सिब्बल ने कहा, ‘क्या सरकार चाहती है कि उनका बलिदान यूं ही व्यर्थ चला जाए? क्या यह सच नहीं है कि चीन ने गलवान घाटी को अपना भू-भाग होने का दावा किया है? क्या यह भी सच नहीं है कि चीन ने गलवान घाटी में खुल्लम खुल्ला अतिक्रमण किया है?’

सिब्बल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणी, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और थल सेना प्रमुख के बयानों की विरोधाभासी है.

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री के इस बयान का खंडन क्यों कर रहे हैं कि ‘चीनी बड़ी संख्या में मौजूद हैं और विदेश मंत्री का यह बयान कि हम पूर्व स्थिति बहाल करना चाहेंगे. क्या थल सेना प्रमुख ने स्पष्ट रूप से नहीं कहा था कि सैनिकों का पीछे हटना जारी है.’

पीएम मोदी की टिप्पणी से शरारत की जा रही है- पीएमओ

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को कहा कि सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई टिप्पणियों की ‘शरारतपूर्ण व्याख्या’ करने के प्रयास किए जा रहे हैं.  पीएमओ ने स्पष्ट किया कि एलएसी के संबंध में मोदी की टिप्पणियों का आशय हमारे सशस्त्र बलों की वीरता के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति से था, जिन्होंने गलवान घाटी में अतिक्रमण की चीनी सैनिकों की कोशिश को विफल कर दिया.

यह भी पढ़ें- 

मुंबई का उत्तरी विभाग बन नया हॉटस्पॉट, सख्त किए गए लॉकडाउन के नियम

कोरोना वायरस: दिल्‍ली में 27 जून से शुरू होगा Serological Survey, 20 हजार सैंपल की होगी टेस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मंदिर, तलवार और हथियार! NCERT क्लास 9 में आपके बच्चों को क्या पढ़ाना चाह रहा?
मंदिर, तलवार और हथियार! NCERT नई किताबों में आपके बच्चों को क्या पढ़ाना चाहता है?
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'अब मैं घर से बाहर भी नहीं निकल सकती' आखिर क्यों ममता बनर्जी ने कहा ऐसा, जानें
'अब मैं घर से बाहर भी नहीं निकल सकती' आखिर क्यों ममता बनर्जी ने कहा ऐसा, जानें
'वैनिश कुमार डाकू है, तुरंत उन्हें...', ममता बनर्जी का CEC पर बड़ा हमला
'वैनिश कुमार डाकू है, तुरंत उन्हें...', ममता बनर्जी का CEC पर बड़ा हमला

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'राहुल गांधी 2029 में PM होंगे', INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोलीं पूर्व CM
'राहुल गांधी 2029 में PM होंगे', INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोलीं पूर्व CM
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
Embed widget