एक्सप्लोरर

G-20 Summit: जी-20 समिट के लिए इंडोनेशिया जाएंगे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों से भी करेंगे मुलाकात

G-20 Summit Indonesia: इंडोनेशिया के बाली में 15 से 16 दिसंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाली (Bali) में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में भाग लेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार (10 नवंबर) को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 14 से 16 नवंबर तक इंडोनेशिया के बाली के दौरे पर रहेंगे. 

अरिंदम बागची ने आगे कहा कि खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन सहित जी-20 शिखर सम्मेलन के एजेंडे के हिस्से के रूप में तीन कार्य सत्र आयोजित किए जाएंगे. पीएम मोदी इंडोनेशिया में अन्य देशों के राष्ट्र अध्यक्षों के साथ भी मुलाकात करेंगे. 

भारत जी-20 की अध्यक्षता करेगा ग्रहण

इंडोनेशिया की जी-20 प्रेसीडेंसी 1 दिसंबर 2021 से शुरू हुई थी. शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो प्रतीकात्मक रूप से पीएम मोदी को जी-20 की अध्यक्षता सौंपेंगे. भारत आगामी 1 दिसंबर से G-20 की अध्यक्षता करेगा.

मंगलवार (8 नवंबर) को ही पीएम मोदी ने भारत के G-20 प्रेसीडेंसी के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया था. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था कि G-20 इंडिया का लोगो 'वसुधैव कुटुम्बकम' का प्रतिनिधित्व करता है, ये लोगो केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है. पीएम मोदी जहां G-20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया जाएंगे तो वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 19वें ASEAN शिखर सम्मेलन के लिए कंबोडिया जाएंगे. 

ASEAN सम्मेलन में भाग लेंगे उपराष्ट्रपति  

विदेश मंत्रालय के सचिव (ईस्ट) सौरभ कुमार ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 19वें ASEAN-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन और 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 11-13 नवंबर तक कंबोडिया का दौरा करेंगे. उपराष्ट्रपति की कंबोडिया के प्रधानमंत्री और अन्य कंबोडियाई गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी द्विपक्षीय बैठक होगी. 

ASEAN-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ

सौरभ कुमार ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 और 13 नवंबर को नोम पेन्ह में ASEAN-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. उपराष्ट्रपति की यह पहली विदेश यात्रा होगी. इस वर्ष ASEAN-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है. उन्होंने कहा कि हम आसियान के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जैसा कि आप जानते हैं कि पूर्व में प्रधानमंत्री आसियान के साथ शिखर सम्मेलन में भाग लेते रहे हैं, लेकिन इस बार यह निर्णय लिया गया है कि उपराष्ट्रपति जा रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि म्यांमार पर हमारी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है, हम आसियान 5-सूत्रीय सहमति का समर्थन करते हैं. हम चाहते हैं कि म्यांमार लोकतांत्रिक सरकार की ओर बढ़े, हम म्यांमार में हिंसा को समाप्त होते देखना चाहते हैं और अनिवार्य रूप से आसियान को पहल करते देखना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- 

कॉलेजियम सिस्टम: क्या सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच टकराव की जमीन तैयार है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget