एक्सप्लोरर

Himachal Elections 2022 : हिमाचल के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, बिलासपुर AIIMS सहित कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Himachal news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरा के मौके पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करने वाले हैं. इस मौके पर वह हिमाचल के लोगों को कई बड़ी सौगात देने वाले हैं.

PM Modi Visits On Himachal: बीजेपी ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है. इस साल के अंत में हिमाचल और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरा के मौके पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे और वहां बिलासपुर में नवनिर्मित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का उद्घाटन करेंगे. 

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस दौरान मोदी 3,650 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह में भी शिरकत करेंगे.

मोदी की लगी है 50 फीट ऊंची मूर्ति
 
पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री पांच अक्टूबर को 11.30 बजे बिलासपुर में एम्स का उद्घाटन करेंगे. इस एम्स की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने ही साल 2017 में रखी थी. इसके बाद वह स्थानीय लुहणू मैदान में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
इसके बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के हिमाचल दौरे से प्रदेश के बिलासपुर में तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रहीं हैं. यहां तक कि बिलासपुर के लुहणू मैदान में लोगों के आकर्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 50 फीट ऊंची मूर्ति भी लगाई गई है.

1470 करोड़ रुपए की लागत से बना है एम्स
 
पीएमओ ने कहा कि बिलासपुर एम्स का निर्माण 1470 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. इसमें 18 स्पेशियलिटी और 17 सुपर स्पेशिएलिटी विभाग होंगे, 18 अत्याधुनिक शल्य चिकित्सा कक्ष, 750 बिस्तर, जिनमें 64 आईसीयू वाले बिस्तर होंगे. यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला है और इसमें 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी.

पीएम मोदी जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे उनमें पिंजौर से नालागढ़ के बीच 31 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन बनाना भी शामिल है. प्रधानमंत्री मोदी  नालागढ़ में चिकित्सा पार्क का भी शिलान्यास करेंगे. इसका निर्माण 350 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा.

पीएमओ ने क्या कहा
 
पीएमओ ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे. प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह में भी शिरकत करेंगे.इसका आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा. बता दें कि बिलासपुर में एम्स के उद्घाटन के लिए आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां दो घंटे से अधिक समय तक रुकेंगे.
 
ये भी पढ़ें: 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशु आजाद मामले पर सियासी बवाल! कांग्रेस-BJP में घमासान, किसने-क्या कहा?
निशु आजाद मामले पर सियासी बवाल! कांग्रेस-BJP में घमासान, किसने-क्या कहा?
पानी-पानी हुई दिल्ली! बारिश की वजह 200 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट
पानी-पानी हुई दिल्ली! बारिश की वजह 200 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट
Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत

वीडियोज

आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget