एक्सप्लोरर

PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार जाएंगे चीन, SCO समिट में लेंगे हिस्सा

PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के बाद पहली बार चीन दौरे पर जाएंगे. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की पिछली मुलाकात अक्टूबर 2024 में रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे. पूर्वी लद्दाख के गलवान में 2020 में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद पीएम मोदी की यह पहली चीन यात्रा होगी. यह यात्रा भारत और चीन की ओर से द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के प्रयासों के मद्देनजर होगी.

पिछले साल मिले थे पीएम मोदी और शी जिनपिंग

चीन में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक एससीओ शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है. पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पिछली मुलाकात अक्टूबर 2024 में रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी. चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार 20 से अधिक देशों के नेता और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख एससीओ शिखर सम्मेलन और संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

चीन से पहले जापान का दौरा करेंगे पीएम मोदी

चीन में होने वाले एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले पीएम मोदी जापान का दौरा करेंगे. पीएम मोदी 30 अगस्त को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम मोदी ने इससे पहले साल 2019 में चीन का दौरा किया था. व्यापार सहयोग, आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा और बहुपक्षीय सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

पीएम मोदी चीन का दौरा ऐसे समय में कर रहे हैं, जब अमेरिका भारत को लगातार टैरिफ बढ़ाने की धमकी दे रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ब्रिक्स देश डॉलर को कमजोर कर रहे हैं.

ट्रंप ने दी थी ब्रिक्स देशों को धमकी

ट्रंप ने पिछले महीने कहा था, "ब्रिक्स की स्थापना हमें नुकसान पहुंचाने और हमारे डॉलर को कमजोर करने के लिए की गई थी. अगर यह समूह कभी भी मजबूत तरीके से सामने आता है तो यह बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. ये ग्रुप अब तेजी से कमजोर पड़ रहा है. डॉलर का दर्जा छिनना किसी विश्व युद्ध को हारने जैसा होगा. हम डॉलर को गिरने नहीं देंगे."

गलवान घाटी के बाद बिगड़ने लगे रिश्ते

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून 2020 को चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारत ने अपने 20 जवानों को खो दिया था. गलवान झड़प के दौरान भारतीय जवानों ने मौजूदा प्रोटोकॉल के तहत बिना हथियारों के जवाबी कार्रवाई की थी. इसमें चीन की सेना को भी काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन उसने कभी भी सार्वजनिक रूप से हुए नुकसान को नहीं कबूला. इसके बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget