एक्सप्लोरर

G20 Summit: पीएम मोदी के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति करेंगे लंच की मेजबानी, कई नेताओं के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक

PM Modi News: पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

PM Modi Emmanuel Macron Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इंडोनेशिया (Indonesia) के दौरे पर हैं. पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने और वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को बाली (Bali) पहुंचे थे. दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन मंगलवार (15 नवंबर) से शुरू हुआ है. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल समेत दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नेता शामिल हुए हैं.

पीएम मोदी बुधवार (16 नवंबर) को फ्रांस के राष्ट्रपति समेत कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के लिए लंच की मेजबानी भी करेंगे. ये पीएम मोदी के प्रभाव और दोनों देशों के बीच गर्मजोशी वाले रिश्तों की निशानी भी है. दोनों नेताओं के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे द्विपक्षीय बैठक होगी. 

कई देश के नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

इससे पहले पीएम मोदी सुबह 8:30 बजे इंडोनेशिया के राष्ट्राध्यक्ष और 9 बजे स्पेन के राष्ट्राध्यक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी की सिंगापुर, जर्मनी, इटली, आस्ट्रेलिया और यूके के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जी-20 शिखर सम्मेलन के सत्र में हिस्सा लिया. इसके अलावा पीएम मोदी ने सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कई अन्य वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की. 

पीएम मोदी ने जी-20 समिट को किया संबोधित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि आज विश्व को जी-20 से अधिक अपेक्षाएं हैं. हमारे समूह की प्रासंगिकता बढ़ गई है. वैश्विक आपूर्ति शृंखलाएं चरमरा गई हैं, पूरी दुनिया में आवश्यक वस्तुओं का संकट है. हर देश के गरीब नागरिकों के लिए चुनौतियां अधिक हैं. उनके लिए रोजमर्रा की जिंदगी पहले से ही एक संघर्ष थी कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद एक नयी विश्व व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है. 

भारतीय समुदाय के लोगों से मिले

जी-20 समिट (G20 Summit) में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया. बता दें कि, इंडोनेशिया जी-20 का वर्तमान अध्यक्ष है. आगामी एक दिसंबर से भारत औपचारिक रूप से G20 की अध्यक्षता संभालेगा. 

ये भी पढ़ें- 

PM Modi Meets Xi Jinping: पीएम मोदी आए...हाथ मिलाया और कुछ बोले, शी जिनपिंग बस सुनते और देखते रहे | देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget