एक्सप्लोरर

PM Modi Meets Xi Jinping: पीएम मोदी आए...हाथ मिलाया और कुछ बोले, शी जिनपिंग बस सुनते और देखते रहे | देखें वीडियो

G20 Summit: G20 नेताओं के रात्रि भोज पर पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई है. 

PM Modi Meets Xi Jinping: इंडोनेशिया के बाली में G20 नेताओं के डिनर पर पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सामान्य शिष्टाचार के साथ मुलाकात हुई. दोनों नेताओं की मुलाकात की वीडियो भी सामने आई है जिसमें पीएम मोदी (PM Modi) और शी जिनपिंग (Xi Jinping) हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए. इस दौरान पीएम मोदी ने कुछ बोला और शी जिनपिंग उनकी बात सुनते नजर आए. जी20 डिनर में पीएम मोदी ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भी मुलाकात की है.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो की ओर से आयोजित जी-20 रात्रिभोज में पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात हुई है. अप्रैल 2020 में लद्दाख में चीनी सेना और भारतीय सेना के गतिरोध के बाद दोनों नेताओं की ये पहली बैठक है.  

एससीओ समिट में नहीं हुई थी मुलाकात

इससे पहले सितंबर में उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सालाना शिखर सम्मेलन में दोनों नेता आमने-सामने आए थे. हालांकि, उस समय पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच हाथ मिलाने या अभिवादन के आदान-प्रदान की कोई खबर नहीं थी. 

भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन और इससे इतर वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को बाली पहुंच गए थे. दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन मंगलवार से शुरू हुआ है और इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नेता शामिल हुए हैं. जी-20 सम्मेलन के सत्र में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शिरकत की थी. इस दौरान पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया था. 

भारत संभालेगा जी-20 की अध्यक्षता

इंडोनेशिया जी-20 का वर्तमान अध्यक्ष है. भारत एक दिसंबर से औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा. जी-20 समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है. इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- 

G-20 Summit: पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय से मुलाकात के दौरान ड्रम बजाया, आप भी देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget